फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District Grievance Redressal Committee meeting today, issue of prostitution will be raised

Jind News: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आज, वेश्यावृत्ति का उठेगा मामला

Mon, 12 May 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
District Grievance Redressal Committee meeting today, issue of prostitution will be raised
जींद। डीआरडीए हॉल में सोमवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा करेंगे।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 18 शिकायतें समाधान के लिए रखी जाएंगी। इसमें एक बार फिर से नरवाना रोड पर होटल की आड़ में वेश्यावृत्ति का मामला मंत्री के समक्ष उठेगा और जवाब-तलबी होगी। पिछली बैठक में मंत्री ने पटियाला चौक प्रभारी रहे सरमजीत को जमकर लताड़ भी लगाई थी। बैठक में गांव उझाना निवासी नीलम द्वारा मजदूरी कॉपी बंद किए जाने की शिकायत का समाधान होगा। दूसरी शिकायत शास्त्री नगर जींद निवासी विजय कुमार की है।
विज्ञापन

इसमें लेबर कॉपी पर योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत पर सुनवाई होगी। तीसरी शिकायत गांव कलावती निवासी हरियाल की है।
उन्होंने शिकायत दी है कि उनकी जगह से गलियां निकाली गई हैं। उसकी जमीन को वापस दिलाया जाए। चौथी शिकायत नरवाना रोड स्थित सुंदरनगर के लोगों की होटल में देह व्यापार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर पिछली बैठक में मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया था। इस शिकायत में पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े किए गए हैं। पांचवीं शिकायत आजाद नगर नरवाना निवासी कुलदीप सिंह की है। इसमें आढ़ती पर ठगने के आरोप हैं। छठी शिकायत में राम कालोनी निवासी कविता की है। इसने आईडीबीआई बैंक के लोन की दूसरी किश्त न दिया जाना है। सातवीं शिकायत गांव सिल्लाखेड़ी निवासी मेहर सिंह की है। पुलिस कीी ओर से दोषियों को गिरफ्तार न किए जाने की बात कही गई है।

आठवीं शिकायत गांव बहबलपुर के सरपंच की है। इसने सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने की बात कही गई है। नौवीं शिकायत खानपुर कलां निवासी ऊषा देवी की है।ऊषा देवी ने बैंक में फर्जी हस्ताक्षर किए जाने की शिकायत दी है। दसवीं शिकायत उचाना कलां निवासी जगबीर की है, जिसने चबूतरा न हटाने की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed