फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District drug control officer's team raided when caught selling steroid

स्टेरॉयड बेचते पकड़ने पर छापा मारने गई जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी की टीम से छीने जरूरी कागजात

Thu, 20 May 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
District drug control officer's team raided when caught selling steroid
स्टेरॉयड दवा बेचने की सूचना मिलने पर भड़ताना गांव में बुधवार को जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी की टीम जांच करने के लिए एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। वहां से स्टेरॉयड दवाई के मिलने पर जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। इसके बाद जब टीम लौटने लगी तो स्टोर संचालक और ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और दुर्व्यवहार करते हुए जरूरी कागजात छीन लिए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और ड्रग केमिस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी मनदीप मान ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सोनीपत जिले के गांव बुटाना निवासी अनिल सांगवान गांव भड़ताना में मेडिकल स्टोर चलाता है और बिना चिकित्सक की सलाह के स्टेरॉयड दवा बेच रहा है। इससे क्षेत्र में ब्लैक फंगस के फैलने का खतरा बना हुआ है। बुधवार को जब वह टीम के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंची तो देखा कि अनिल सांगवान खुद ही मरीजों का इलाज कर रहा था। बिना चिकित्सक की पर्ची के दवाइयों को बेच रहा था। जब उन्होंने स्टोर संचालक से स्टेरॉयड दवा की बिक्री से संबंधित रिकार्ड मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। मेडिकल स्टोर संचालक ड्रग केमिस्ट एक्ट का उल्लंघन करते हुए पाया गया। टीम ने तुरंत उसका मेडिकल स्टोर सील कर चाबी संचालक अनिल सांगवान को सौंप दी। कार्रवाई के बाद जब टीम लौट रही थी तो अनिल सांगवान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया और कार्रवाई से संबंधित कागजात छीने लिए। उनके मोबाइल में मौके के लिए गए फोटो भी डिलीट कर दिए। मेडिकल स्टोर की सील को तोड़ दिया और विभाग की टीम को जान से मारने की धमकी दी। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि अनिल सांगवान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed