{"_id":"611be61f8ebc3e42fd4c522a","slug":"dissatisfied-with-the-cleanliness-system-at-drm-narwana-junction-jind-news-rtk6211886166","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम नरवाना जंक्शन पर सफाई व्यवस्था से नजर आए असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम नरवाना जंक्शन पर सफाई व्यवस्था से नजर आए असंतुष्ट
विज्ञापन
जींद जंक्शन पर निरीक्षण करते डीआरएम डिंपी गर्ग। संवाद।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। रेलवे डीआरएम डिंपी गर्ग मंगलवार दोपहर बाद नरवाना जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे। वह सबसे पहले बुकिंग कार्यालय में गए। जंक्शन परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक न होने के कारण उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी प्रकट की। साथ ही डीआरएम ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।
वहीं शहर के लोगों ने भी डीआरएम के सामने शिकायत थी कि नरवाना जंक्शन पर सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। लोगों ने डीआरएम के सामने लोकल ट्रेन को चलाने की भी मांग रखी। डीआरएम डिंपी गर्ग नरवाना जंक्शन के बाद जींद जंक्शन पर निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने एक घंटा निरीक्षण किया और स्थानीय अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में और सुधार किए जाने के निर्देश दिए। उत्तर रेलवे डीआरएम अपना कार्यभार संभालने के बाद पहली बार जींद पहुंचे थे।
अपने निरीक्षण के दौरान वह लाबी, पावर केबिन, रेलवे परिसर, एसएस कार्यालय व आरपीएफ कार्यालय में गए। निरीक्षण के बाद उन्होंने यहां लोगों की समस्याओं को सुना और उसके बाद वह अपनी स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
एनआरएमयू सदस्यों ने डीआरएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन
एनआरएयू सदस्यों ने डीआरएम डिंपी गर्ग का जींद जंक्शन पहुंचने पर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन डीआरएम के सामने रखा। एनआरएमयू सदस्यों ने डीआरएम को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि कोरोना काल में जो ट्रेन बंद की गई थी, उन्हें तुरंत प्रभाव से चलाया जाए। यात्रियों की समस्याओं को लेकर भी एनआरएमयू सदस्यों ने डीआरएम से बातचीत की।
जयति-जयति हिंदू महान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
डीआरएम ने जयति जयति हिंदू महान संगठन सदस्यों ने भी डीआरएम को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि रेलवे जंक्शन से लेकर लोको कॉलोनी की तरफ जाने वाली सड़क रेलवे पुल से लेकर कैटल फीड प्लांट तक की सड़क पर लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण रात के समय अंधेरा बना रहता है। जींद वाया पानीपत-सोनीपत और कुरुक्षेत्र की ट्रेनों को जल्द से जल्द चलाया जाए। रेलवे डीआरएम द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द लाइटों की समस्या का समाधान किया जाएगा।