{"_id":"6afa1569d1aeba9b31052f08","slug":"dispute-between-two-scorpio-drivers-over-giving-way-police-make-arrests-jind-news-c-199-1-sroh1006-163765-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साइड देने को लेकर दो स्कॉर्पियो चालकों में विवाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साइड देने को लेकर दो स्कॉर्पियो चालकों में विवाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
उचाना। क्षेत्र में वाहन को साइड देने को लेकर दो स्कॉर्पियो चालकों के बीच विवाद हो गया। दोनों ने सड़क पर सरेआम गाली-गलौज और हुड़दंगबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को पुलिस टीम पालवां बस अड्डे से करसिंधु मोड़ की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क पर दो स्कॉर्पियो चालकों के बीच झगड़ा होता दिखाई दिया। दोनों के बीच साइड देने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अलग किया। उनकी पहचान मांडी कलां निवासी मोनू और गुरदीप उर्फ भुरिया के रूप में हुई।
थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और आमजन का रास्ता बाधित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।