फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Disha won silver medal in boxing at state level

Jind News: दिशा ने बॉक्सिंग में राज्यस्तर पर जीता सिल्वर मेडल

Fri, 12 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Disha won silver medal in boxing at state level
12जेएनडी01-आरोही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घसो खुर्द में छात्रा दिशा को सम्मानित करते हुए स्टाफ
उचाना। चरखी दादरी में आठ से 10 सितंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आरोही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घसो खुर्द की छात्रा दिशा ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विशाल अग्रवाल ने कहा कि दिशा की इस सफलता ने न केवल उसके परिवार ब्लकि स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पिछले वर्ष ही नर्सरी कक्षाओं की शुरुआत हुई थी और कम समय में छात्रा ने राज्यस्तर पर रजत पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा को सही दिशा और प्रशिक्षण मिले तो सफलता निश्चित है।
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल ने खेल प्रशिक्षक सुलोचना, वीरेंद्र और अमित की मेहनत को सराहा। उन्होंने कहा कि इन कोच के निरंतर प्रयास और मार्गदर्शन के कारण ही विद्यार्थी का आत्मविश्वास बढ़ा और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान छात्रा को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील दत्त, संदीप कुमार, मनोज, आशीष, प्रवीण, भावना, आशा, पुष्पा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed