{"_id":"697a4f696033baaa7c077c5c","slug":"dirty-water-is-flowing-in-front-of-houses-in-the-khatik-settlement-causing-problems-for-the-residents-jind-news-c-199-1-sroh1009-147624-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खटीक बस्ती में घरों के आगे बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खटीक बस्ती में घरों के आगे बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
28जेएनडी10: कालोनी की गली में भरा सीवरेज लीकेज का पानी। संवाद
जींद। शहर के पटियाला चौक स्थित वार्ड नंबर आठ की खटीक बस्ती में सीवरेज लीकेज की समस्या से लोग परेशान हैं। लंबे समय से घरों के आगे गंदा पानी बह रहा है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है और जीना दूभर हो गया है। वहीं बदबू और गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
खटीक बस्ती निवासी नरेश खटीक ने बताया कि सीवर लाइन लीक होने से उनके घर के सामने पानी भरा रहता है। बदबू की वजह से खाना तक नहीं खाया जाता। वे इस समस्या को कई बार वार्ड पार्षद और डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया। वह संबंधित अधिकारियों के भी चक्कर काट चुके हैं मगर समस्या जस की तस बनी हुई है।
किसी न किसी परिवार का सदस्य बीमार पड़ रहा
नरेश खटीक ने कहा कि गंदे पानी की निकासी नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और गर्मियों में डेंगू जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। हर दिन किसी न किसी परिवार का सदस्य बीमार पड़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण बच्चों के रिश्तेदार तक आने बंद हो गए हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
जल्द से जल्द सीवरेज लीकेज की समस्या का स्थायी समाधान हो
खटीक बस्ती महेंद्र कुमार ने कहा कि काफी समय से सफाईकर्मी भी यहां नहीं आ रहे हैं। इससे गंदगी और ज्यादा बढ़ गई है। हालात यह है कि लोग न तो घरों के बाहर बैठ सकते हैं और न ही बच्चों को गली में खेलने दिया जा सकता है। बारिश के समय तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। पानी इतना भर जाता है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द सीवरेज लीकेज की समस्या का स्थायी समाधान करवाना चाहिए। इस अवसर पर मोहन कुमार, महेंद्र कुमार, बिमला देवी, राजेश, अनिल, संजू बाबा मौजूद रहे।
वर्जन
खटीक बस्ती में में सीवरेज की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। इसके लिए सफाई कर्मियों को भेजकर बंद सीवरेज को खुलवाया जाएगा ताकि यहां के लोगों को समस्या से निजात मिल सके। -भानूप्रकाश, एक्सईन जनस्वास्थ्य विभाग जींद।