फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dirty water accumulated on the Assand-Karnal National Highway, street lights are damaged

असंध-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा गंदा पानी, स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

Sun, 16 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dirty water accumulated on the Assand-Karnal National Highway, street lights are damaged
अलेवा। असंध-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा गंदा पानी होने से लोगों में रोष बना हुआ है। इस कारण यहां हादसे भी हो रहे हैं। कुछ समय पहले गांव चांदपुर निवासी विजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत भी हो गई थी। क्योंकि जहां गंदा पानी जमा है, वहां मोड़ होने के कारण ज्यादातर दो पहिया वाहन चालक चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीण हरीश, रामभज, राकेश कुमार, रामपाल, मनोज, सुरेश, शमशेर सिंह व बहादुर सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा लगभग एक माह पहले राजमार्ग पर लगी हुई लाइटों को ठीक किया गया था। लेकिन अब वह भी ज्यादातर खराब हो चुकी हैं। धुंध और अंधेरा होने के कारण लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहीद ईश्वर सिंह रंगा मार्ग पर जमा गंदा पानी होने से लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों ने कहा कि जल्द ही जल्द समस्या का समाधान करवाना चाहिए।
विज्ञापन

बारिश के बाद गंभीर हो जाती है समस्या
ग्रामीणों ने बताया कि सर्दियों में व बारिश के बाद समस्या और भी गंभीर हो जाती है। गर्मियों तो हाईवे के साथ ठहरा पानी सूख भी जाता, लेकिन बारिश के दिनों में व सर्दियों में यहां समस्या गंभीर हो जाती है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द से जल्द करवाया जाएगा समाधान
समस्या मेरे संज्ञान में नहीं थी और आज ही यह समस्या बताई गई है। संबंधित बीडीपीओ को निर्देश जारी कर जल्दी ही सड़क ठीक करने व पानी निकासी का प्रबंध करते हुए समस्या का स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा।
- डॉ. राजेश खोथ, एसडीएम, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed