फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dirty sewer water accumulated in front of CR Kisan College

Jind News: सीआर किसान कॉलेज के सामने सीवरेज का गंदा पानी जमा

Thu, 27 Mar 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dirty sewer water accumulated in front of CR Kisan College
26जेएनडी08-सीआर किसान कॉलेज के सामने सडक़ के दूसरी तरफ जमा सीवरेज ओवरफ्लो का गंदा पानी। स्रोत वा
जींद। सीआर किसान कॉलेज के सामने सीवरेज ओवरफ्लो का गंदा पानी जमा होने से विद्यार्थियों के साथ-साथ दुकानदार और अन्य वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके चलते लोगों में अधिकारियों के प्रति रोष बना हुआ है। सीआर किसान कॉलेज शहर का प्रमुख शिक्षण संस्थान है।
विज्ञापन

यहां काफी विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। इसके अलावा यहां आसपास ऑटो रिपेयरिंग की कई दुकानें हैं। ऐसे में यहां वाहन चालकों का आवागमन ज्यादा रहता है। यह रास्ता श्मशान घाट और जयंती देवी मंदिर की ओर भी जाता है। सीवरेज के गंदे पानी से बदबू आती रहती है। इसके अलावा अब मार्च माह खत्म होने को है। इस समय मच्छर पनप रहे हैं। विद्यार्थियों और दुकानदारों को मच्छरों के चलते डेंगू और मलेरिया होने का डर बना रहता है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि वाहनों की रिपेयरिंग करने में आधा से एक घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में जो लोग पहले अपने वाहन रिपेयरिंग के लिए आते थे, उनकी संख्या कम हो गई। इस कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा विद्यार्थियों को भी अपने घर जाते समय ऑटो व ई रिक्शा पकड़ने के लिए दूर जाना पड़ता है। वाहन चालक रमेश, सतबीर, राजेश, सत्यप्रकाश, रामबीर ने कहा कि रात के समय अंधेरे में सीवरेज का गंदा पानी दिखाई नहीं देता है और पानी से गुजरते समय पानी उछल कर उनके कपड़ों भी लग जाता है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन


वर्जनकॉलेज के सामने सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या अगर है तो इसका समाधान करवाया जाएगा। सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के चलते परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--अरविंद जेई, जन स्वास्थ्य विभाग जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed