{"_id":"6ae4f1cc4e8c266e6d01c751","slug":"director-arrives-at-uchana-hospital-to-assess-healthcare-services-jind-news-c-199-1-sroh1009-163002-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उचाना अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उचाना अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे निदेशक
विज्ञापन
30जेएनडी26: उचाना नागरिक अस्पताल के निरीक्षण करते स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. अनिल बिरला। स्रोत
- फोटो : Archive
उचाना। स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. अनिल बिरला ने उचाना के नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति जांची। उन्होंने इमरजेंसी, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, आयुष्मान विंग और विभिन्न वार्डों का दौरा किया।
इस दौरान मरीजों से बातचीत कर उपचार और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान निदेशक ने लेबर रूम की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि डिलीवरी के लिए आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला का पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। जांच के बाद यदि किसी महिला को उच्च स्वास्थ्य केंद्र में रेफर करने की जरूरत हो तो उसे एंबुलेंस के माध्यम से ही भेजा जाए, ताकि रास्ते में उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके।
विज्ञापन
डॉ. बिरला ने अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं और माइनर ऑपरेशन थिएटर के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से इन सुविधाओं को निरंतर बनाए रखने को कहा, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। इस दौरान उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारियों से क्षेत्र के लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में डॉ. दिनेश, उप सिविल सर्जन, डॉ. सुशील गर्ग, एसएमओ, डॉ. राजेश मित्तल मौजूद रहे।
करसिंधु पीएचसी को सीएचसी बनाने की संभावनाएं जांचीं
नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के बाद निदेशक ने करसिंधु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। यहां पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की संभावनाओं को देखते हुए इमरजेंसी, लेबर रूम, प्रयोगशाला और वार्डों की स्थिति जांची। उन्होंने दवाइयां के वितरण की व्यवस्था देखने के साथ स्वास्थ्य केंद्र के रिहायशी भवनों का भी निरीक्षण किया।