{"_id":"66f480f29b0af552b2080484","slug":"dipanshu-in-5-km-marathon-vanshika-first-in-2-km-race-jind-news-c-199-1-jnd1001-123532-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पांच किमी की मैराथन में दीपांशु, दो किमी दौड़ में वंशिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पांच किमी की मैराथन में दीपांशु, दो किमी दौड़ में वंशिका प्रथम
विज्ञापन
25जेएनडी21: मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए एडीसी विवेक आर्य।
जींद। स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत बुधवार को लोकतंत्र के लिए मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता जागरूकता शपथ दिलवाई। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे विधानसभा चुनाव में स्वयं बढ़चढ़ कर मताधिकार का प्रयोग करें व रिश्तेदारों व पड़ोसियों को भी मतदान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
मैराथन दौड़ दो श्रेणियों में आयोजित की गई। इसमें मैराथन दौड़ दो किलोमीटर व पांच किलोमीटर की थी। प्रथम श्रेणी की दौड़ लघु सचिवालय से शुरू होकर पुराना बस अड्डा होते हुए अर्जुन स्टेडियम में संपन्न हुई। द्वितीय श्रेणी की मैराथन दौड़ लघु सचिवालय से शुरू होकर परशुराम चौक, सफीदों रोड मार्केट से होते हुए अर्जुन स्टेडियम में संपन्न हुई। युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर शहरवासियों को पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने का संदेश दिया।
पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ में दीपांशु ने प्रथम, अखिल ने द्वितीय तथा बादल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार दो किलोमीटर मैराथन दौड़ में वंशिका ने प्रथम, महक ने द्वितीय तथा अंजली ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि चुनाव का पर्व प्रदेश का गर्व के तहत हर मतदाता पांच अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें व अपने साथियों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक हैं कि प्रत्येक मतदाता हर मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रामपाल हुड्डा, सीडीपीओ संतोष यादव, डाॅ. सीमा व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।