फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dilapidated buildings of 115 health institutions in the district

Jind News: जिले के 115 स्वास्थ्य संस्थाओं के भवन जर्जर

Sat, 03 Jun 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated buildings of 115 health institutions in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिन जगहों पर अस्पताल व उप स्वास्थ्य केंद्र चलाए जा रहे हैं और जमीन विभाग के नाम नहीं है, उवे अपने नाम करवाने की कवायद शुरू कर दी है। जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम न होने से जींद जिले में नरवाना के नागरिक अस्पताल समेत 115 उपस्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी और सीएचसी का रेनोवेशन नहीं हो पा रहा है।
इसके चलते इनकी भवन जर्जर हालत में पहुंच रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पंचायती विभाग के साथ पत्राचार शुरू कर दिया है, ताकि जल्द इन सेंटरों की जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम करवा इनका रेनोवेशन करवाया जा सके।
विज्ञापन

सब स्वास्थ्य केंद्रों की जमीन नहीं विभाग के नाम
जींद ब्लॉक में खोखरी सब हेल्थ सेंटर (एसएचसी), शाहपुर, रायचंदवाला, अमरेहड़ी, रूपगढ़, निर्जन, रधाना, बराहकलां, जाजवान, ईंटल कलां, बरसोला, रामगढ़, बिरौली एसएचसी, दालमवाला, मनोहरपुर के सब हेल्थ सेंटरों की जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं है। नरवाना ब्लॉक में धनौरी पीएचसी, अमरगढ़ पीएचसी, जाजनवाला सब हैल्थ सेंटर, धमतान साहिब पीएचसी, बेलरखां सब हेल्थ सेंटर (एसएचसी) हमीरगढ़ एसएचसी, खरल एसएचसी, अंबरसर एसएचसी, पीपलथा एसएचसी, नेपेवाला एसएचसी, गढ़ी, धरौदी, लोन, ढाबी टेकसिंह, कालवन, फरैण कलां, फुलियां कलां, सुलहेड़ा, कलौदा कलां, दनौदा खुर्द, सच्चा खेड़ा, भीखेवाला, दबलैन एसएचसी, दनौदा कलां पीएचसी, लोहचब एसएचसी, कोयल एसएचसी, कर्मगढ़ पीएचसी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचाना ब्लॉक में दुर्जनपुर पीएचसी, छात्तर पीएचसी, मखंड सब हेल्थ सेंटर (एसएचसी), मांडी कलां, खापड़ एसएचसी, उचाना खुर्द पीएचसी, काकड़ौद और सुरबरा एसएचसी, करसिंधू पीएचसी, संडील, थुआ, घासो कलां, काब्रच्छा, खरकभूरा, खेड़ी मसानियां एसएचसी, नगूरां पीएचसी, चांदपुर, पेगां, बधाना, मोहनगढ़, कहसून, खटकड़, बड़ौदा एसएचसी की जमीन आजतक भी विभाग के नाम नहीं है।
अलेवा ब्लॉक के कुचराना खुर्द और शामदों, खांडा, अलेवा, दुडाना, दिल्लूवाला, सिवाहा सब हेल्थ सेंटर की जमीन भी विभाग के नाम नहीं है। जुलाना ब्लॉक में जुलाना सीएचसी, पडाना एसएचसी, पौली, किलाजफरगढ़, शादीपुर, सिरसाखेड़ी, अकालगढ़, जैजैवंती पीएचसी, मालवी, खरैंटी, करेला, देवरड़, ढिगाना, नंदगढ़, गोसाईंखेड़ा, बुआना, करसोला, गतौली, मेहरड़ा, बुढ़ाखेड़ा लाठर, शामलो खुर्द, ललित खेड़ा एसएचसी की जमीन विभाग के नाम नहीं है।
पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के ढाठरथ पीएचसी, भंभेवा, रजानाखुर्द, बुढ़ाखेड़ा, भुरायण, खरकगागर, पिल्लूखेड़ा के सब हेल्थ सेंटरों की जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं है। सफीदों ब्लॉक के गांव बड़ौद में स्थित सब हेल्थ सेंटर, डिडवाड़ा, खेड़ा खेमावती, सिंघाना, ऐंचराखुर्द, भुसलाना, बिटानी, निम्राबाद, मलिकपुर सेंटरों की जमीन विभाग के नाम नहीं है।
विभाग के नाम जमीन नहीं होगी तो नहीं जारी होगा बजट
नियमों के अनुसार अगर किसी भी स्वास्थ्य केंद्र की जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं होगी तो उसके लिए मुख्यालय से बजट जारी नहीं हो पाता है। इसलिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी नागरिक अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी और सब हेल्थ सेंटरों की जमीन को विभाग के नाम ट्रांसफर करने की कवायद शुरू कर दी है।

विभाग ने जमीन नाम करवाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर रखी : सीएमओ
सीएमओ डा. मंजू कादियान ने कहा कि विभाग ने जमीन नाम करवाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर रखी है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी। विभाग का प्रयास है कि जल्द जमीन विभाग के नाम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed