फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   dial 112 came, still could not save life

Jind News: डायल 112 आई, फिर भी जान न बचा पाई

Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
dial 112 came, still could not save life
जींद। किनाना गांव में बुधवार रात अज्ञात लोगों ने नुकीले हथियार से शराब ठेका सेल्समैन की बेरहमी से हत्या कर दी। सेल्समैन का शव शराब ठेके के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला। सेल्समैन के सिर, मुंह और गर्दन पर नुकीले हथियार के निशान थे। शराब ठेके की दीवारों पर भी खून के निशान पाए गए। सेल्समैन ने बुधवार रात हमले की सूचना डायल 112 की टीम को दी थी। टीम मौके पर पहुंची तो हमलावर मौके से भाग गए। कुछ देर रुककर टीम वापस चली गई तो आरोपियों ने दोबारा आकर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह वारदात की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हत्यारोपी शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई निवासी 32 वर्षीय राजेश गांव किनाना में शराब ठेके पर सेल्समैन था। बुधवार रात राजेश शराब ठेके पर अकेला था। अज्ञात लोग दरवाजे को पीटने लगे तो उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने की सूचना पर हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 कुछ देर वहां पर रुकी और उसके बाद चली गई। इसके बाद राजेश भी शराब ठेके को अंदर से लॉक कर सो गया। सुबह लोगों ने सेल्समैन राजेश का शव ठेके के बाहर पड़ा देखा। राजेश के सिर, मुंह और गर्दन पर नुकीले हथियार के साथ हमला किया गया था। ठेके का दरवाजा भी टूटा हुआ था।
सुबह पानी का कैंपर रखने पहुंची गाड़ी तो वारदात का पता चला
वारदात का उस समय पता चला, जब वीरवार सुबह पानी का कैंपर रखने वाली गाड़ी वहां पहुची। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि चार युवक देर रात शराब ठेके पर आए थे। राजेश ने ठेके का दरवाजा खोलने से मना कर दिया था। सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।


वर्जन

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हत्यारोपी वहां लगी डीवीआर को भी साथ ले गए हैं। पुलिस ने मृतक के भाई राजीव की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- मोनिका, चौकी प्रभारी सीआरएसयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed