फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devshayani Ekadashi from July 10, four months stop on auspicious works

देवशयनी एकादशी 10 जुलाई से, चार माह मांगलिक कार्यों पर विराम

Sun, 03 Jul 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi from July 10, four months stop on auspicious works
पंडित नवीन शास्त्री। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। सृष्टि के संचालनकर्ता भगवान विष्णु 10 जुलाई से योग निद्रा में आराम करेंगे। इस दौरान चार नवंबर तक भगवान शिव सृष्टि का संचालन करेंगे। चार माह के लिए मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई नहीं हो पाएंगे। चार नवंबर के बाद फिर से मांगलिक कार्य शुरू हो। विवाह के लिए दिसंबर महीने में शुभमुहूर्त शुरू होंगे।
विज्ञापन

जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे भगवान विष्णु के शयन उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह एकादशी 10 जुलाई से शुरू होगी। इस दिन से भगवान विष्णु भगवान शिवजी की साधना के लिए चातुर्मास का प्रारंभ करेंगे। इस दौरान सृष्टि का संचालन भी भगवान शिव ही करेंगे। चातुर्मास में जप, व्रत, दान, कथा श्रवण आदि के साथ शिव शक्ति एवं भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। देवशयनी एकादशी से विवाह जैसे मांगलिक कार्य देवउठनी एकादशी तक बंद हो जाएंगे। इस साल देवउठनी एकादशी चार नवंबर को मनाई जाएगी, लेकिन विवाह का प्रथम सहालग दो दिसंबर शुक्रवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

नवीन शास्त्री ने बताया कि देवशयनी एकादशी का प्रारंभ नौ जुलाई को शाम 4.39 से शुरू होगा। यह 10 जुलाई दोपहर 2.13 बजे तक रहेगा। इसके बाद भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में शेषशैय्या पर आराम करने के लिए चले जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इस संसार की सत्ता को भगवान विष्णु की आज्ञा से भगवान भोलेनाथ चार माह के लिए संभालते हैं। इसलिए चातुर्मास में भगवान विष्णु की आराधना के साथ-साथ शिव शक्ति की आराधना विशेष रूप से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
महीना तारीख
दिसंबर 2, 8, 9, 14
जनवरी 25, 26
फरवरी 6, 9, 10, 15, 16, 22
मार्च 8, 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed