फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devotees swayed to the music during the *bhajan* evening at the ancient Radha-Krishna temple.

Jind News: प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Sun, 06 Sep 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 06 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees swayed to the music during the *bhajan* evening at the ancient Radha-Krishna temple.
फोटो 05जेएनडी18-भजन की प्रस्तुति देते हुए भारतेंदु शांडिल्य। स्रोत श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। लाला प्रभु दयाल चौधरी धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में 73वां वार्षिक उत्सव और भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का आनंद लिया।
मंदिर के पुजारी सत्यनारायण शांडिल्य ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सर्वेश्वर भगवान श्रीकृष्ण को सीमित शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता। कृष्ण वह हैं, जिनके लिए सारे शब्द कम और सभी उपमाएं छोटी पड़ जाती हैं। जो दूसरों के चित्त को अपनी ओर आकर्षित करे, वही श्रीकृष्ण हैं।
विज्ञापन

भजन संध्या में बब्बू चावला ने ‘फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी’ भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भारतेंदु शांडिल्य ने राजस्थानी भजन ‘थाली भरकर ल्याई खिचड़ो, ऊपर घी की बाटकी, जिमो म्हारा श्याम धणी’ प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सज्जन चौधरी, संदीप चौधरी, अंकित गर्ग, सन्नी एडवोकेट, वेदप्रकाश, सुरेश गर्ग, नरेश सौंगरी, सतपाल गोयल, डॉ. सुरेश गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed