{"_id":"687a9bc8eb4eab7ee20c7680","slug":"devotees-leave-for-dak-kanwad-jind-news-c-199-1-jnd1002-137994-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डाक कांवड़ के लिए श्रद्धालु रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डाक कांवड़ के लिए श्रद्धालु रवाना
Sat, 19 Jul 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी15-सेढ़ा माजरा से हरिद्वार रवाना होने से पहले एकत्रित डाक कांवड़ लाने वाले शिव भक्त। सं
- फोटो : यमुना पुल से निकलते वाहन। संवाद
उचाना। सेढ़ा माजरा गांव से हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए शिव भक्तों ने गांव के मंदिर में पहुंच कर पूजा की। भोला मिलेगा हरिद्वार मैं, हरिद्वार पै आवैगे गंगा में गोते लावैंगे, मैं भी बोला तू भी भोला, बोल बम-बम बम लहरी, सुन ले मेरी भी भोला, शिव का वंदन किया करो... गीतों पर शिवभक्तों ने नृत्य किया।
इस बार डाक कांवड़ लाने को लेकर शिव भक्तों में अधिक रुझान दिखा। भगवान शिव की फोटो वाली टी-शर्ट की इन दिनों खूब बिक्री हो रही है। गाड़ियों की सजावट करके डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार और गोमुख रवाना हो रहे हैं। दुकानदार राजेश और सुनील ने बताया कि सावन के महीने में कांवड़ लेने वाले हरिद्वार और गोमुख जाते हैं।
सावन के माह में सबसे अधिक भगवान शिव की फोटो वाली टी-शर्ट भगवा टी शर्ट की होती है। इस बार डाक कांवड़ लेने वालों की संख्या अधिक है। हर रोज 10 से 15 गाड़ियों की सजावट हो रही है।
विज्ञापन
युवा मनोज, सोनी, अनूप और राजेश ने बताया कि पहले हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए कई दिन पहले जाते थे। अब समय के साथ बदलाव भी होने लगा है। हरिद्वार से खड़ी, बैठी और झूला कांवड़ लेकर आते हैं तो कम से कम 15 से 20 दिन पहले जाना पड़ता है।
23 जुलाई की शिवरात्रि है। डाक कांवड़ लेने वाले पांच से छह दिन पहले जाते हैं। तीन से चार दिनों में वह वापिस आ जाते हैं। डाक कांवड़ लाने वाले किसी जगह रुकते नहीं हैं क्योंकि वह हरिद्वार और गोमुख से समय तय करके चलते हैं। हर साल डाक कांवड़ लेकर आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।