फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devotees have completed preparations to install Ganpati Bappa in their homes

Jind News: श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को घर में विराजने के लिए तैयारियां की पूरी

Wed, 27 Aug 2025 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees have completed preparations to install Ganpati Bappa in their homes
26जेएनडी27: गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर सजा जयंती देवी मंदिर। पुजारी
जींद। लाल बाग के राजा भगवान गणेश के स्वागत को लेकर श्रद्धालु तैयार हैं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को घर में विराजने के लिए तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। बाकायदा मंदिरों की विशेष साज सज्जा की गई है। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह जागरणों का भी आयोजन किया हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को गणपति बप्पा को गाजे-बरजे के साथ श्रद्धालु घर लेकर आएंगे। भाद्र पद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश उत्सव का आरंभ किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु आगामी दस दिनों के लिए अपने घर पर भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं।
विज्ञापन

दसवें दिन पूजा अर्चना कर भगवान गणेश को ढोल बाजे बजा नाचते हुए विदा किया जाता है। बुधवार से गणेश उत्सव की शुरूआत होगी। स्कीम नंबर 19 स्थित दंत चिकित्सक डाॅ. विवेक सिंगला ने बताया कि वो हर वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा से मनाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी वह बुधवार को अपने आवास पर भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान गणपति बुद्धि और शुभता के देवता हैं। वहीं जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के लिए 27 अगस्त को सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक का शुभ मुहूर्त रहेगा।
फोटो कैप्शन
26जेएनडी27: गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर सजा जयंती देवी मंदिर। पुजारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed