{"_id":"691a237db8159d47d305e060","slug":"development-work-will-start-in-narwana-with-rs-300-crore-jind-news-c-199-1-jnd1010-143988-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 300 करोड़ रुपये से नरवाना में शुरू होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 300 करोड़ रुपये से नरवाना में शुरू होंगे विकास कार्य
Mon, 17 Nov 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी22 : कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि वर्ष 2026 नरवाना के विकास का स्वर्णिम अध्याय साबित होगा। मुख्यमंत्री के 17 अगस्त को नरवाना क्षेत्र के लिए घोषित करीब 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर जल्द कार्य शुरू होने जा रहा है।
इन परियोजनाओं के तहत शहर में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए कई अहम कार्य शामिल किए गए हैं। बेदी ने बताया कि रेस्ट हाउस के नए भवन का निर्माण कार्य इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा। वहीं नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण दिसंबर में प्रारंभ होने की संभावना है।
मंत्री के अनुसार स्वास्थ्य व प्रशासनिक सुविधाओं से जुड़े इन दोनों प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के साथ ही अन्य विकास योजनाओं को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण विकास कार्य अगले एक वर्ष के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें सड़कों के उन्नयन, जल निकासी व्यवस्था, नगर व्यवस्था सुधार और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
इन योजनाओं के पूर्ण हो जाने पर नरवाना क्षेत्र आधुनिक ढांचे और बेहतर सुविधाओं के साथ प्रगति का एक नया मॉडल बनकर उभरेगा। बेदी ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से न केवल आमजन को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक व आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास को धरातल पर उतारना और जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना है।