Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Tehsildars on strike... registration, mutation, and land record work stalled.

Jind News: हड़ताल पर नायब-तहसीलदार....रजिस्ट्री, इंतकाल और जमाबंदी के काम अटके

Thu, 05 Feb 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Deputy Tehsildars on strike... registration, mutation, and land record work stalled.
जींद। जिले में वीरवार को नायब-तहसीलदार हड़ताल पर रहे। रजिस्ट्री, इंतकाल, जमाबंदी, डोमिसाइल, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित राजस्व से जुड़े तमाम कार्य ठप हो गए। काम नहीं होने से लोग बैरंग ही लौट गए। इससे करीब दो करोड़ का राजस्व प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदारों और तहसीलदारों के निलंबन के विरोध में शुरू की गई हड़ताल के कारण तहसील कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रतिदिन 100 के करीब रजिस्ट्री होती हैं। वहीं डोमिसाइल, जमाबंदी, इंतकाल 500 के करीब होते हैं लेकिन हड़ताल के चलते कोई भी कार्य नहीं हो पाया। अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालयों में कुर्सियां खाली रही।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारियों के साथ-साथ दो नायब और एक तहसीलदार को निलंबित कर दिया था। नायब और तहसीलदारों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों पर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्री नहीं होने के कारण खरीदार और विक्रेता दिनभर तहसील कार्यालयों के चक्कर काटते रहे लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। रजिस्ट्री फीस, स्टांप ड्यूटी और अन्य शुल्कों से मिलने वाली आय पूरी तरह से ठप रही। इससे सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
इंतकाल और जमाबंदी से जुड़े मामलों में भी काम पूरी तरह से रुक गया। किसानों और आम नागरिकों को अपने भूमि रिकॉर्ड अपडेट कराने में परेशानी झेलनी पड़ी। खासकर जिन लोगों की जमीन की रजिस्ट्री या ऋण से जुड़ी प्रक्रिया अटकी हुई है उनके लिए यह स्थिति और भी मुश्किल हो गई है। कई लोग दूर-दराज के गांवों से तहसील कार्यालय पहुंचे थे लेकिन कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।

आय प्रमाण और डोमिसाइल बनवाने में आई परेशानी
डोमिसाइल और विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करने वाले छात्र और अभ्यर्थी भी खासे परेशान दिखे। इन दस्तावेजों की जरूरत शिक्षा, रोजगार और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए होती है। इसके अलावा आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बुजुर्गाें को भी तहसील कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
तहसील आने के बाद हड़ताल का पता चला
मैंने जींद में प्लॉट खरीदा है। वीरवार को रजिस्ट्री करवाने के लिए हिसार से आया हूं। जब मैं तहसील कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि आज नायब और तहसीलदार हड़ताल पर हैं। अब किराया लगाकर रजिस्ट्री करवाने के लिए दोबारा आना पड़ेगा। -संजीव, सिवानी मंडी, हिसार


वर्जन
जिलेभर में नायब और तहसीलदार हड़ताल पर रहे। हालांकि इससे तहसील से संबंधित कार्य जरूर प्रभावित हुए हैं। जैसे ही हड़ताल खत्म होगी फिर आम दिनों की तरह कार्य सुचारू रूप से होंगे। -राजकुमार, डीआरओ, जिला राजस्व विभाग जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article