{"_id":"6887e48b498f6964f0046306","slug":"deputy-speakers-advisor-accused-of-demanding-money-spreading-misleading-news-jind-news-c-199-1-jnd1002-138470-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डिप्टी स्पीकर के सलाहकार ने लगाए रुपये मांगने, भ्रामक खबर फैलाने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डिप्टी स्पीकर के सलाहकार ने लगाए रुपये मांगने, भ्रामक खबर फैलाने के आरोप
Tue, 29 Jul 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के मीडिया सलाहकार ने एक यूट्यूबर पर ब्लैकमेल कर रुपये मांगने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने और छवि खराब करने की कोशिश के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सेतियान मोहल्ला निवासी सन्नी मग्गू ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के मीडिया सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। सोशल मीडिया पर सिटी न्यूज और हरियाणा रिपोर्ट के नाम से पेज है।
इस पेज का एडमिन यूट्यूबर पिछले कई दिनों से भाजपा सरकार और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें फैलाकर छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। यह यूट्यूबर कुछ दिन पहले उससे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भी मिला था और उसने रुपये की मांग करते हुए धमकी दी थी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वह झूठी खबरें फैलाएगा।
विज्ञापन
18 जुलाई को विधानसभा की निगरानी कमेटी डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नेतृत्व में जांच के लिए हिसार के आदमपुर गई थी। वहां भी इस यूट्यूबर ने झूठी खबर चलाई और वीडियो को एडिट कर के तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया।
27 जुलाई को भी इस यूट्यूबर ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का फोटो लगाकर दारू पार्टी जैसे आयोजन की खबर चलाई। जबकि इस आयोजन से डिप्टी स्पीकर का कोई लेना देना नहीं है। यूट्यूबर ने धमकी दी है कि अगर उसे रुपये नहीं दिए गए तो वह किसी भी हद तक जा सकता है।
भविष्य में वह महिला से संबंधित पोस्ट डाल कर भी बदनाम कर सकता है। शहर थाना पुलिस ने मीडिया सलाहकार सन्नी की शिकायत पर यूट्यूबर के खिलाफ धमकी देकर रुपये मांगने, ब्लैकमेल करने, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
छवि धूमिल करने वाले पर करेंगे मानहानि का केस, जो रुपया मिलेगा उसका करेंगे धार्मिक संस्था को दान डॉ. मिड्ढा
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। यू ट्यूबर पर एफ आई दर्ज करवाने को लेकर कहा कि आप सभी देख रहे हैं कि यूट्यूबर निरंतर उनकी छवि को धूमिल करने का काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि मिड्ढा ने दारू पार्टी की है तो वह इसको साबित करे। जो भी उन्होंने लिखा, उसे अब साबित करे। इस प्रकार से ब्लैकमेल करने, दोषी कहने का काम करना गलत है। उन पर विशेष प्रकार का तंज किया गया है जोकि गलत है। लोग शराब पीते हैं, उन पर कोई तंज नहीं करता। उन्हें तो पता ही नहीं कि यह पार्टी कहां हुई है। वह मानहानि का भी केस करेंगे। जितना रुपया मिलेगा, वह धार्मिक स्थान पर देंगे।