फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Speaker Dr. Krishna Lal Middha laid the foundation stone of the community center in Ahirka.

Jind News: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने अहिरका में किया चौपाल का शिलान्यास, 31 लाख रुपये देने की भी की घोषणा

Fri, 26 Dec 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Deputy Speaker Dr. Krishna Lal Middha laid the foundation stone of the community center in Ahirka.
25जेएनडी23-अहिरका गांव में चौपाल का ​शिलान्यास करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्रशा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने अहिरका गांव में वीरवार को चौपाल के निर्माण कार्य की नींव रख शिलान्यास किया। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। गांवों में आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है बल्कि विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

गांव में शीघ्र ही एक आधुनिक लाइब्रेरी व बास्केटबॉल ग्राउंड की स्थापना की जाएगी, जिससे बच्चों और युवाओं को शिक्षा व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि अहिरका गांव में विकास कार्यों के लिए पहले भी करोड़ों रुपये की धन राशि दी गई है, फिर भी पैसे के अभाव में गांव को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं और सरकार इन दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षा, विज्ञान प्रयोगशालाएं व योग्य शिक्षकों की नियुक्ति के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, टैबलेट व अन्य प्रोत्साहन योजनाओं से जोड़ा जा रहा है ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।

सरकार की इन नीतियों का सकारात्मक परिणाम यह है कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में समान रूप से किए जा रहे प्रयास प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बन रहे हैं। इस अवसर पर जींद ब्लॉक के खंड विकास व पंचायत अधिकारी सुरेंद्र खत्री, सरपंच मंदीप पूनिया, रामसिंह, बीरसिंह, बलजोर, रामकिशन, राजेन्द्र, जयवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed