{"_id":"6528484c37835a97a3097ed4","slug":"deputy-cm-took-a-dig-at-former-cm-bhupendra-hoodas-blood-relation-with-jind-jind-news-c-199-1-jnd1001-7113-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के जींद से खून का रिश्ता बताने पर डिप्टी सीएम ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के जींद से खून का रिश्ता बताने पर डिप्टी सीएम ने कसा तंज
Fri, 13 Oct 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। जींद से खून का रिश्ता पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा बताए जाने पर पूर्व सीएम से सवाल पूछते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले जींद से पाकिस्तान जैसा व्यवहार क्यों किया। रोहतक का बॉर्डर क्राॅस होते ही जींद में विकास कार्य रुक जाते थे। आज तो जींद को विकास में गति मिली है। जींद में बनने वाला मेडिकल कॉलेज लगभग तैयार हो चुका है, एक्सप्रेस से जींद जुड़ रहा है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला वीरवार शाम को मंगलपुर निवासी पवन जांगड़ा के पिता रतन जांगड़ा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।
चार डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर बोले- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने का सबको अधिकार
पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने पर अलग-अलग जातियों के चार डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने का सबको अधिकार है। कैबिनेट 14 लोगों की होती है मुख्यमंत्री अगर चाहे तो 13 को डिप्टी सीएम बना दे। जनता का कांग्रेस से आज विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है।
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम लोकसभा चुनाव को करेंगे प्रभावित
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पांच राज्यों के विस चुनाव का जो नतीजा होगा, वो लोकसभा चुनाव को निश्चित रूप से प्रभावित करेगा। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा निकाली जाने वाला रथयात्रा पर डिप्टी सीएम बोले अच्छी बात है। भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह द्वारा भाजपा का जजपा से गठबंधन रहने पर भाजपा छोड़ने के बयान पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन रहे न रहे, इसको लेकर कोई टिप्पणी करूं बेहतर नहीं है। मैं यह मानता हूं कि उनका (बीरेंद्र सिंह) निर्णय जो होगा, वो उनकी राजनीति सोच हो सकती है। हमारी सोच इस गठबंधन को, प्रदेश को उन्नति के पथ पर लेकर रहा है। उन्होंने यह चार साल में करके दिखाया है।
विज्ञापन
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर नवरात्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला से सलाह-मशविरा करके जजपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इस मौके पर काला नंबरदार, अनिल शर्मा, कर्ण सिंह दरोली, सतबीर दरोली, राजेंद्र सिहाग, कृष्ण, राजेश झील, मनोज शर्मा, अश्वनी सुदकैन, धोला खटकड़, रणबीर श्योकंद, बिट्टू नंबरदार मौजूद रहे।