फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Department of Posts will issue digital life certificate

डाक विभाग जारी करेगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

Fri, 11 Nov 2022 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Department of Posts will issue digital life certificate
जींद डाकघर - फोटो : Jind
जींद। सरकारी विभागों से पेंशन ले रहे पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें विभागों या फिर जिला खजाना कार्यालय से जीवन प्रमाणपत्र जारी करवाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए कतार में नहीं लगनी होगी। पेंशनर्स की परेशानियों को दूर करने के लिए डाक विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब डाक विभाग खुद में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जारी करेगा जो खुद संबंधित विभाग में जमा हो जाएगा। इससे पेंशनरों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डाकघर से जीवन प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए 70 रुपये शुल्क देना होगा। सिर्फ पांच से छह मिनट की प्रक्रिया में पेंशनर का जीवन प्रमाणपत्र बन जाएगा। यह सुविधा हर पोस्ट ऑफिस पर भी उपलब्ध होगी। इसके लिए पेंशनर्स को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा और बायोमेट्रिक से ही उसका डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बन जाएगा। पेंशनर को हर साल नवंबर-दिसंबर में जिला खजाना कार्यालय, बैंक या संबंधित विभागों में जाकर जीवन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होता है। यह प्रमाणपत्र देने के बाद ही अगले वर्ष की पेंशन मिल पाती है। इसके लिए दूरदराज इलाके के पेंशनरों को कोषागार आने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी उन वृद्धों को होती है जो बीमार हैं या उनकी आयु भी अधिक हो चुकी है या फिर चल फिर पाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

ऐसे में डाक विभाग की इस सुविधा से काफी सहूलियत होगी। पेंशनरों की सुविधा के लिए मुख्य डाकघर स्थित इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में भी यह सुविधा उपलब्ध है। सरकारी विभागों में जीवन प्रमाणपत्र के लिए पेंशनर को आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक या डाकघर खाता संख्या और पीपीओ नंबर देना होता है। डाकघर पर यह सुविधा केवल आधार कार्ड से ही उपलब्ध हो सकती है। पेंशनर्स को आधार कार्ड साथ लाना होगा और फिर बायोमेट्रिक से उसका डिजिटल प्रमाणपत्र बन जाएगा। यह सुविधा सभी डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पेंशनर अपने नजदीकी डाकघर के डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए मात्र 70 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। यह प्रमाणपत्र खुद ही संबंधित विभाग को ऑनलाइन सबमिट हो जाएगा। वहीं पेंशन मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी। यह सुविधा सभी डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।-संजीव कुमार पोस्टमास्टर जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed