फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Department committed to the safety of sewer cleaning workers: Sanjeev

विभाग सीवर सफाई कर्मियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : संजीव

Fri, 16 Feb 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 16 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Department committed to the safety of sewer cleaning workers: Sanjeev
15जेएनडी06: सीवरमेनों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ देते हुए। स्वयं
जींद। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने मंडल कार्यालय में सीवर सफाई कर्मचारियों के सर्वेक्षण के लिए प्रोफाइलिंग शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि विभाग सीवर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत विशेष शिविर लगाकर सीवर और सेप्टिक कर्मचारियों की विस्तृत प्रोफाइलिंग का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। नमस्ते योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।

उन्होंने बताया कि नमस्ते योजना में सीवर एवं सेप्टिक टैंक वर्कर्स की पहचान करने और डेटाबेस में उनकी विस्तृत डिजिटल प्रोफाइलिंग की गई है। इसके साथ ही उनको व्यावसायिक प्रशिक्षण, पीपीई किट वितरण, सुरक्षा उपकरणों के लिए सहायता, आयुष्मान योजना के तहत उनके परिवारों तक स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ तथा विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ शामिल है। इस मौके पर उपमंडल अभियंता नरेंद्र लाठर व प्रशिक्षणकर्ता रवि कुमार ने बताया कि सीवर सफाई कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके साथ कर्मचारियों को वर्दी, जूते, हेलमेट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, दस्ताने और मास्क जैसे सुरक्षात्मक किट का वितरण समय-समय पर किया जाता है।

15जेएनडी06: सीवरमेनों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ देते हुए। स्वयं

15जेएनडी06: सीवरमेनों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ देते हुए। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed