फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dense fog in the morning, beneficial for wheat

Jind News: सुबह छाया घना कोहरा, गेहूं के लिए लाभदायक

Sat, 17 Feb 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, beneficial for wheat
16जेएनडी19 : सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
जींद। जिले में शुक्रवार अल सुबह घना कोहरा छाया। इसके चलते दृश्यता बेहद कम रही। वाहन चालकों को एक-दूसरे के पीछे लाइट जला चलते हुए देखा गया। सुबह साढ़े आठ बे सूर्य ने दर्शन दिए तो लोगों को ठंड से राहत मिलने के साथ कोहरा छटा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मौसम गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। गेहूं का दाना बढ़ेगा, इसलिए बंपर उत्पादन की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचा। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जबकि आर्द्रता 42 प्रतिशत रही। शनिवार को आंशिक बादल छाने और आगामी दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी है। फरवरी में सुबह व शाम ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन

पांच फरवरी तक जिले में कभी बूंदाबांदी तो कभी बादल छा रहे हैं। इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया था और दिन में धूप निकल रही थी। कोहरा भी कम ही देखने के लिए मिल रहा था। सुबह आठ बजे ही धूप निकलने लगती थी और तापमान में भी वृद्धि हो रही थी। शुक्रवार सुबह 4 से सात बजे तक कोहरा सामान्य रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छा गया। इसके बाद कोहरा लगातार गहराता गया। सुबह आठ बजे के पास घना कोहरा देखने के लिए मिला। इसके बाद धूप निकली।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि सुबह-शाम का कोहरा गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। फसल में नमी बनी रहेगी और पानी की जरूरत अपेक्षाकृत कम होगी। इस समय अगर वर्षा हो जाए या फिर धुंध अच्छी हो तो गेहूं की बालियों में दाने का पकाव बेहतर होता है और दाने में अच्छी बढ़ोत्तरी होती है।

16जेएनडी19 : सुबह छाया घना कोहरा। संवाद

16जेएनडी19 : सुबह छाया घना कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed