फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dengue sting: 91 people were tested, 28 turned out to be positive

डेंगू का डंक : 91 लोगों की हुई जांच, 28 निकले पॉजिटिव

Thu, 04 Nov 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dengue sting: 91 people were tested, 28 turned out to be positive
जींद। जिले में डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। त्योहार को लेकर लोगों की ओर से बरती जा रही लापरवाही का नतीजा यह है कि बुधवार को जिले में डेंगू के 29 केस मिले। नागरिक अस्पताल की ओर से 91 लोगों की जांच की गई थी। इनमें 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि सिविल सर्जन कार्यालय हिसार से एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से अकेले जींद शहर में 19 मामले मिले हैं। जींद शहर में अब तक 200 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। अब तक जिले में कुल 299 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि जींद शहर की शिव कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय महिला, कृष्णा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवक, उत्तम नगर निवासी 47 वर्षीय महिला, सावित्री नगर निवासी 30 वर्षीय युवक, बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी 30 वर्षीय युवक, सेक्टर-11 निवासी 45 वर्षीय महिला, विजय नगर निवासी 27 वर्षीय व्यक्ति, सफीदों रोड जींद निवासी 10 वर्षीय बच्ची, चंद्रलोक कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय युवक, भगत सिंह कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय महिला, राज नगर निवासी 28 वर्षीय युवक, अर्बन इस्टेट निवासी 62 वर्षीय महिला, दुर्गा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला, दुर्गा कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय महिला, दुर्गा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला, अर्बन इस्टेट निवासी 32 वर्षीय युवक, अर्बन इस्टेट निवासी 48 वर्षीय महिला, दुर्गा कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके अलावा बराह खुर्द निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, पिंडारा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, अहीरका निवासी 36 वर्षीय युवक, शीलाखेड़ी गांव निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, मांडो खेड़ी निवासी 23 वर्षीय युवक, लखमीरवाला गांव निवासी 62 वर्षीय महिला, दरोली निवासी 18 वर्षीय युवती, ढाठरथ निवासी 20 वर्षीय युवक, दिल्लूवाला निवासी 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

ओम नगर में मिला डेंगू का लार्वा
स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को शहर की विभिन्न कॉलोनियों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ओम नगर में डेंगू का लार्वा मिला, जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया। इसके अलावा विभिन्न कॉलोनियों से 24 बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल लिए गए। उन्होंने कहा कि ओम नगर में घर-घर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस्तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुखार पीड़ितों के सैंपल ले रही है। इसके अलावा फॉगिंग भी की जा रही है। लोगों को पूरा ध्यान रखना होगा।
-डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed