फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dengue speed increased after Diwali, 326 cases were found in two days

जिला में लगातर बढ़ता जा रहा वायु प्रदूषण, एक्यूआई पहुंचा 326

Fri, 28 Oct 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dengue speed increased after Diwali, 326 cases were found in two days
फोटो सिंगल कॉलम
विज्ञापन

पेज एक की एंकर
लगातार बढ़ रही वायु प्रदूषण की रफ्तार, 326 पहुंचा एक्यूआई
सफाई कर्मियों की हड़ताल भी वजह, उठान न होने से घरों का कूड़ा जला रहे लोग
दिवाली के बाद से बढ़ता एक्यूआई चिंता की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में लगातार वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जो काफी चिंता का विषय है। इसकी एक बड़ी वजह सफाई कर्मियों की कई दिनों से चल रही हड़ताल भी है। माना जा रहा है कि कूड़ा उठान न होने से लोग कूडे़ को जलाकर नष्ट कर रहे हैं और इसके धुएं की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। वीरवार को एक्यूआई 326 तक पहुंच गया। यह स्तर रेड जोन में आता है।
जिले में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया था। दिवाली की रात इसका स्तर 500 पार कर गया था। हालांकि अगले दिन हवा चलने की वजह से यह घटकर एक्यूआई 293 तक पहुंच गया, लेकिन बुधवार को यह 318 तक पहुंच गया था। वीरवार को इसका बढ़ता क्रम जारी रहा और एक्यूआई 326 हो गया। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार वायु प्रदूषण का यह रेड जोन है। इसमें सांस लेने में लोगों को परेशानी हो सकती है। पहले से ही अस्थमा के रोगियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बुजुर्गों व बच्चों को विशेष देखभाल की जरुरत पड़ती। नागरिक अस्पताल में 10 दिन पहले तक सांस से संबंधित रोगी 50 के आसपास आते थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 150 पार कर गई है। इससे साफ है कि वायु प्रदूषण से अब लोगों को खासी परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन

बॉक्स
बच्चों व बुजुर्गों रखें विशेष ध्यान
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. नरेश वर्मा ने कहा कि वायु प्रदूषण का यह स्तर काफी खतरनाक साबित हो सकता है। नवजात बच्चों व बुजुर्गों की विशेष देखभाल करनी चाहिए। हर व्यक्ति को गर्म पानी पीना चाहिए। यदि आवश्यक नहीं हो तो घरों से बाहर नहीं जाना चाहिए। शाम के समय की सैर को रोक देना चाहिए। सुबह वातावरण ठीक रहता है, इसलिए सुबह की सैर की जा सकती है। यदि सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखना चाहिए। जिन लोगों को पहले से ही फेफड़ों में दिक्कत है, उनको मास्क लगाए रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तीन दिन का एक्यूआई
25 अक्तूबर 293
26 अक्तूबर 318
27 अक्तूबर 326
फोटो कैप्शन
27जेएनडी33 : डॉ. नरेश वर्मा। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed