फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dengue larvae found in Aparahi Mohalla, blood samples of 22 fever victims taken

Jind News: अपराही मोहल्ले में मिला डेंगू का लार्वा, बुखार पीड़ित 22 लोगों के खून के सैंपल लिए

Tue, 17 Jun 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in Aparahi Mohalla, blood samples of 22 fever victims taken
17जेएनडी20-घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
जींद। मौसमी बीमारियों को रोकने के लिए जींद में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। टीम ने डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने और बीमार लोगों के खून के सैंपल लेने का काम तेज कर दिया है। मंगलवार को अपराही मोहल्ले में मिले डेंगू के लार्वा को नष्ट किया और बीमार मिले 22 लोगों के खून के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

गर्मी और बरसात के मौसम में होने वाली डायरिया, हैजा व पीलिया जैसी बीमारियों एवं मच्छर जनित रोगों से निजात पाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शहर के अपराही मोहल्ला, कानूनगो मोहल्ला, दुर्गा काॅलोनी, टपरीवास काॅलोनी, शीतलपुरी काॅलोनी, शिवपुरी आदि काॅलोनी में लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने लोगों को बताया कि यदि सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार, उल्टियां लगने, गर्मी लगने, बुखार एक दिन छोड़कर दूसरे दिन आने, उल्टी दस्त होने, शरीर में कमजोरी आने पर मरीज को तुरन्त अपने आसपास के स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पास ले जाकर खून की जांच करवाने के उपरांत ही इलाज लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed