फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration of employees to make regular policy

Jind News: रेगुलर पॉलिसी बनाने के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 05 Jul 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 05 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of employees to make regular policy
जींद। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने वीरवार को रेडक्रॉस के सामने पार्क में बैठक की। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोकेश भ्याण ने किया, जबकि मंच संचालन जिला सचिव महेंद्र शर्मा ने किया। बैठक के बाद कर्मचारियों ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र कुंडू को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि आज बिजली निगम का सारा बोझ अनुबंधित कर्मियों के कंधे पर है। अभी तक दर्जनों कर्मचारी अपनी जान गवां चुके हैं और सैकड़ों के अंग भंग हो चुके हैं। ये कर्मचारी अपनी जान पर खेल कर काम करते हैं, मगर उनको सरकार एवं विभाग की तरफ से बहुत कम वेतन दिया जाता है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने सरकार से मांग की कि रेगुलर पॉलिसी बनाई जाए और विद्युत विभाग के सभी कर्मियों को शामिल किया जाए। इसके साथ कैशलेस मेडिकल पॉलिसी, रिस्क अलाउंस, ग्रेच्युटी, एलटीसी और बोनस के अलावा खेदड़, यमुनानगर थर्मल में कार्यरत कर्मियों की मांगाें को शामिल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते संघ के साथ बैठक बुलाकर मांगों को पूरा नहीं किया तो संगठन 5 से 15 जुलाई तक सभी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों को ज्ञापन देगा। अगर फिर भी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 29 जुलाई को करनाल में मुख्यमंत्री के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ विनोद शर्मा, भारतीय मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष राजगुरु वशिष्ठ, मोती मोर, शैलेंद्र नायडू, विरेंद्र चहल, राकेश शर्मा, बलविंदर पांचाल, नीलम, उषा, सुमन, नीरज मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed