{"_id":"660dafbeccfc7876970ded14","slug":"demonstration-of-commission-agents-against-the-government-jind-news-c-199-1-sroh1009-115229-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सरकार के खिलाफ आढ़तियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सरकार के खिलाफ आढ़तियों का प्रदर्शन
Thu, 04 Apr 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी11: मार्केट कमेटी सचिव संजीव जांगड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए आढ़ती। संवाद
जींद। मांगों को लेकर आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन ने नई अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधान राजेश गोस्वामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के नाम मार्केट कमेटी सचिव संजीव जांगड़ा को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले नई अनाज मंडी की दुकान नंबर 29 में आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक कर रणनीति तैयार की गई थी।
आढ़तियों ने कहा कि सरकार उनकी आढ़त में कटौती करने का काम लगातार कर रही है। इसके चलते अब उनकी आढ़त लगभग ढाई प्रतिशत से भी कम रह गई है। इसके अलावा सरसों की एमएसपी पर खरीद उनके माध्यम से नहीं करवा रही है। इसके चलते उनमें सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है। बैठक में आढ़तियों ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से उनकी मांगों के समर्थन में पांच दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया और मंडी में दो घंटे की हड़ताल रखकर सरकार विरोधी प्रदर्शन कर धरना देने का फैसला लिया। इसके बाद सभी आढ़ती प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्किंग शेड के नीचे बैठकर धरना दिया। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव संजीव कुमार उनके मध्य पहुंचे और आढ़तियों की मांगों को सुनकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन पत्र स्वीकार किया। इसके साथ ही सचिव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनका ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंचाकर उनकी मांगों को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रमेश सांगवान, बलवान रेढ़ू, महाबीर जागलान, राजेश कालकंधा, संजय उर्फ राजा, मनोज लाठर मौजूद रहे।