फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration of Asha workers regarding demands

Jind News: मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Fri, 02 Feb 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 02 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Asha workers regarding demands
01जेएनडी13: सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करती आशा वर्कर। संवाद
जींद। आशा वर्कर यूनियन ने वीरवार को लंबित मांगों और सरकार की कि गई घोषणा को लागू करवाने के लिए प्रदर्शन किया। बाद में मांगों का मांगपत्र मिशन डायरेक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंचकूला के नाम सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल को सौंपा। प्रदर्शन से पहले आशा कार्यकर्ताओं ने नागरिक अस्पताल में जिला प्रधान नीलम की अध्यक्षता में एकत्रित हुईं। बैठक का संचालन राजबाला ने किया। इसके बाद सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए 16 फरवरी की हड़ताल और अपनी मांगों का पत्र सौंपा।
विज्ञापन

नीलम व राजबाला ने कहा कि हरियाणा सरकार आशा वर्कर कम्युनिकेशन के साथ किए गए समझौते को लागू नहीं कर रही है। सरकार ने कहा था कि हड़ताल के दौरान पूरे हरियाणा में आशा कार्यकर्ता को चार हजार फिक्स दिए जाएंगे। आशा कार्यकर्ता को योग्यता के आधार पर पदोन्नति दी जाएगी। आशा पीएफ गाइडलाइन में जरूरी सुधार करते हुए दूसरे जिलों में आने वाली डिलिवरी का फायदा तुरंत उनके खाते में डाल दिया जाएगा। हड़ताल के तीन महीने गुजर जाने के बाद भी एक भी घोषणा पूरी नहीं की गई है, इसलिए आशा कार्यकर्ताओं में रोष है। इसी रोष को दर्शाने के लिए प्रदेश की आशा कार्यकर्ता 16 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल में भाग लेंगी। रोष प्रदर्शन में गुड्डी रानी, पूनम, सुमन, मंजू, नेहा रानी, सुनीता, शर्मिला, नेवी मौजूद थीं।

01जेएनडी13: सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करती आशा वर्कर। संवाद

01जेएनडी13: सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करती आशा वर्कर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed