फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration for regularisation of employees and restoration of OPS

Jind News: कर्मचारियों को पक्का करने और ओपीएस बहाली के लिए प्रदर्शन

Thu, 26 Feb 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 26 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for regularisation of employees and restoration of OPS
26जेएनडी14: सर्व कर्मचारी संघ सदस्य डीआरओ राजकुमार को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत कर्मचारी।
जींद। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर वीरवार को देश में राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया गया। जिले में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान संजीव ढांडा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


संघ के जिला सचिव सन्नी पटवारी और प्रधान संजीव ढांडा ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को अनसुना कर रही है। उनकी मुख्य मांगों में सभी कच्चे कर्मचारियों अनुबंध, गेस्ट टीचर आदि को नियमित करना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 8वें वेतन आयोग का गठन और चारों नई श्रम संहिताओं को निरस्त करना शामिल है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण और बिजली बिल 2025 जैसी योजनाओं का विरोध किया। उन्होंने मांग की कि रिक्त पदों को नियमित आधार पर भरा जाए और सभी कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाए। ब्लॉक प्रधान मंदीप नेहरा और रेखा पटवारी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 10 दिनों में सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर राहुल, प्रवीण सहित अनेक विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed