{"_id":"626add34ce129858b66c8c1c","slug":"demonstration-demanding-withdrawal-of-cases-filed-against-cow-protectors-jind-news-rtk64517278","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर गो रक्षकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर गो रक्षकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। गो रक्षक हरियाणा ने गो रक्षकों पर मुकदमे दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटीएम अमित कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता गोररक्षक हरियाणा के संयोजक सुनील कुमार ने की। उन्होंने कहा कि हरियाणा का नूंह जिला गोकशी, लव जेहाद, धर्मांतरण, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं का केंद्र बन गया है। आए दिन गोकशी करने वाले लोग पुलिस और गोरक्षकों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। 17 अप्रैल को गांव बसई के पहाड़ों में, 20 अप्रैल को गांव रावली फिरोजपुर झिरका, 23 अप्रैल को शेखपुरा गांव में गोकशी की गई। गोरक्षकों ने इसकी सूचना उसी समय फिरोजपुर झिरका पुलिस को दी। पुलिस ने गोरक्षकों के साथ शेखपुरा गांव में पहुंचकर गोकशी करने वाले व्यक्ति को पकड़ कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की तो गांव के कुछ शरारती तत्वों ने गोकशी करने वाले को छुड़ाने का प्रयास किया। इसके बाद भी पुलिस ने नूंह क्षेत्र के तीन मौजूदा विधायकों के दबाव में आकर गोरक्षकों पर भी झूठा मुकदमा दर्ज करवाया। इस मामले में विधायकों द्वारा पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है और गो हत्या को बढ़ावा देने का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग कि नूंह जिले में गोकशी, लवजेहाद, धर्मांतरण व अन्य आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए विशेष पुलिस बल लगाया जाए तथा गोरक्षकों पर दर्ज किए गए मुकदमों को रद्द किया जाए।