फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demanding proof of being alive every month is an insult to women: Dr. Goyal

हर माह जिंदा होने का प्रमाण मांगना महिलाओं का अपमान : डॉ. गोयल

Mon, 09 Feb 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demanding proof of being alive every month is an insult to women: Dr. Goyal
09जेएनडी08: डॉ. राजकुमार गोयल
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की प्रक्रिया पर एतराज जताया है। उन्होंने योजना के तहत महिलाओं से हर महीने स्वयं को जीवित साबित करने के लिए फोटो अपलोड करवाने की शर्त को महिला सम्मान के विरुद्ध बताया है।
विज्ञापन

डॉ. गोयल ने कहा कि महिलाओं को 2100 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता देकर सशक्त बनाने का सरकार का उद्देश्य सराहनीय है लेकिन इसे लागू करने का तरीका व्यावहारिक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने तर्क दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं के पास न तो स्मार्टफोन हैं और न ही उन्हें तकनीकी जानकारी है। ऐसे में हर माह ऐप पर फोटो अपलोड करना उनके लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब बुढ़ापा और विधवा पेंशन योजनाओं में ऐसी कोई शर्त नहीं है तो लाडो लक्ष्मी योजना में ही यह भेदभाव क्यों। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की कि इस फोटो व्यवस्था को बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को योजना को सरल और सम्मानजनक बनाना चाहिए ताकि कोई भी पात्र महिला इस लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed