{"_id":"6612ea5bcaae1ee6a009cfd4","slug":"demand-to-take-out-a-procession-with-the-idol-of-mother-jayanti-devi-made-of-gold-jind-news-c-199-1-sroh1007-115409-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सोने से बनी मां जयंती देवी की मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकालने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सोने से बनी मां जयंती देवी की मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकालने की मांग
Mon, 08 Apr 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी06 : श्री जयंती देवी मंदिर में पत्रकारों से बातचीत करते पुजारी नवीन शास्त्री व अन्य श्र
जींद। 1970 तक जब भी नवरात्र शुरू होता था तो मां जयंती देवी की सोने की मूर्ति के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली जाती थी। उसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देकर इस मूर्ति को सरकारी खजाने में रख दिया। अब फिर मंदिर के पुजारी समेत अन्य ने इस मूर्ति को बाहर निकालकर शोभायात्रा निकालने की मांग की है।
श्री जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, रोहित गोयत, कपिल गर्ग, इंद्रजीत कालरा, अजमेर गौतम, सुमित शर्मा, रजनीश आहूजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि शहर के लोग फिर से उस मां जयंती देवी की सोने से बनी मूर्ति के दर्शन करना चाहते हैं। 1970 से पहले जब भी शोभायात्रा निकाली जाती थी तो शहर के लोग माता के दर्शन करते थे। उस मूर्ति में विशेष शक्ति है। पुजारी ने कहा कि वह मूर्ति इस मंदिर में महाभारत काल से थी। जींद की इष्ट देवी का दीदार कर अपनी अर्जी लगाने के लिए लोग घरों और दुकानों से निकलकर सड़कों के दोनों ओर खड़े हो जाते थे।
नवीन शास्त्री ने कहा कि सरकार पुलिस सुरक्षा में सोने की मूर्ति की शोभायात्रा निकलवा सकती है। शोभायात्रा के बाद उसे दोबारा अपने खजाने में रख ले। शहर के लोग पांच दशक पहले निकाले जाने वाली शोभायात्रा और सोने से बनी मां जयंती देवी की मूर्ति का दीदार करना चाहते हैं। शास्त्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में 9 से 17 अप्रैल के बीच प्रतिदिन हवन, भजन संध्या, आरती और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल की रात को जागरण होगा। इसी रात और सुबह मंदिर में सप्तमी का मेला लगता है। जागरण और मेले की व्यवस्था के लिए श्रद्धालु स्वयंसेवक के तौर पर अपना कर्तव्य निभाते हैं।
विज्ञापन
अवैध पर्ची काटने वालों की एसपी कार्यालय में दी शिकायत
जयंती देवी मंदिर में एक दिन और एक ही समय दो-दो जागरण को लेकर उठे सवाल के जवाब में पुजारी नवीन कुमार शास्त्री, श्रद्धालु ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रशासन की अनुमति से जागरण किया जा रहा है। रही बात यदि मंदिर में कोई और जागरण कर रहा है तो वह पूरी तरह से अवैध है। इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में दी गई है। जो लोग जयंती मंदिर के नाम पर पर्ची काट रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है। इसकी शिकायत प्रशासन को कर दी गई है।