{"_id":"66df578cbff68381e90b4b54","slug":"demand-to-open-the-street-which-was-closed-in-front-of-the-house-jind-news-c-199-1-jnd1001-122784-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर के आगे बंद की गई गली को खुलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर के आगे बंद की गई गली को खुलवाने की मांग
Tue, 10 Sep 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी44: निडाना गांव में अधूरी बनी गली और इसके बीच डाले गए पेड़ की टहनियां। स्रोत शिकायतकर्
जुलाना। निडाना गांव की एक महिला ने डीसी कार्यालय में शिकायत देकर घर के आगे बंद की गई गली को खुलवाने और गली निर्माण पूरा करवाने की मांग की है। महिला ने गांव के सरपंच पर जान बूझकर गली निर्माण पूरा न करने के आरोप भी लगाएं हैं।
डीसी कार्यालय में दी शिकायत में महिला राकेश ने कहा कि सरपंच ने पंचायत सदस्य के घर तक गली का निर्माण करवा कर आगे बंद करवा दिया। गली का निर्माण बीच में बंद हो जाने से उनके घर तक जाने का रास्ता बंद हो गया है। यहां कीकर के छड़े डालकर रास्ता बंद किया गया है। महिला ने डीसी से गुहार लगाई कि इस अधूरी गली का निर्माण उनके घर तक पूरा करवाया जाए। शिकायत में महिला ने कहा कि सरपंच ने जान-बूझकर आधी गली का निर्माण करवाया है। डीसी कार्यालय ने मामले की जांच और कार्रवाई के लिए पंचायत विभाग को भेजा है।
निडाना गांव के सरपंच भूप ने कहा कि वह गाली को आर-पार निकलवाना चाहते हैं, लेकिन शिकायतकर्ता इस बात पर अड़ी है कि गली केवल उसके मकान तक बने, आगे नहीं। शिकायतकर्ता के मकान के लिए दूसरा रास्ता भी जाता है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं। पंचायत ने किसी का रास्ता बंद नहीं किया है।