फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand raised to regularize temporary employees

Jind News: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की उठाई मांग

Thu, 26 Feb 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to regularize temporary employees
25जेएनडी10: कार्यालय के मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : मेडिकल कॉलेज में डे-केयर कैंसर सेंटर कक्ष।
जींद। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ) नरवाना-दादरी की बैठक मंगलवार को पब्लिक हेल्थ यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य उपप्रधान गंगा राम मैणा ने की, जबकि मंच संचालन राज्य प्रेस सचिव संदीप राठी ने किया।
विज्ञापन

राज्य उप प्रधान गंगा राम मैणा ने कहा कि सरकार हाईकोर्ट के के फैसले का सम्मान कर कच्चे कर्मचारियों को शीघ्र पक्का करे। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को समान सुविधाएं देने की भी मांग उठाई। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के हित में ठोस निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य प्रेस सचिव संदीप राठी ने बताया कि 31 मार्च तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए बड़े स्तर पर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सरकार से संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके और विभागीय कार्य सुचारू रूप से चलता रहे। मौके पर राज्य कोषाध्यक्ष राजू हुड्डा, जिला प्रधान विक्रम राठी, अमित गोयल, अशोक शांति, जगत मेहरा, प्रदीप, रामनिवास समेत अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed