{"_id":"6aada32a48284117c20ecdc5","slug":"demand-for-stationery-atm-and-bus-facility-in-crsu-jind-news-c-199-1-sroh1009-160514-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू में स्टेशनरी, एटीएम और बस सुविधा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू में स्टेशनरी, एटीएम और बस सुविधा की मांग
विज्ञापन
18जेएनडी19: सीआरएसयू में मांगों को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन देने जाते विद्यार्थी। स्रोत संगठन
- फोटो : Archive
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसान छात्र एकता संगठन ने कुलसचिव डॉ. सीमा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विश्वविद्यालय परिसर में स्टेशनरी, एटीएम, सीएससी और परिवहन सहित कई सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की।
संगठन के कार्यकारी प्रधान गोविंद सैनी ने बताया कि सुविधा केंद्र में संचालित स्टेशनरी की दुकान करीब 10-15 दिन से बंद है। वहीं, सुविधा केंद्र में लगा एटीएम करीब दो साल से बंद पड़ा है। इसके कारण विद्यार्थियों को स्टेशनरी और बैंकिंग संबंधी कार्यों के लिए परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में संचालित सीएससी सेंटर पर विद्यार्थियों की भीड़ रहती है। कई बार एक फोटो कॉपी जैसे छोटे काम के लिए भी विद्यार्थियों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। संगठन ने विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त सीएससी सेंटर शुरू करने की मांग की। साथ ही परिसर में उचित दरों पर हेयर सैलून की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे के बाद विश्वविद्यालय की ओर पर्याप्त बसें चलाने की मांग की। विशेष रूप से रोहतक रूट की बसों का विश्वविद्यालय तक नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की गई। गोविंद सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी चाहिए। इस अवसर पर उपप्रधान अभिषेक जुलाना, युवा अध्यक्ष नवरत्न माथुर, कपिल, अर्चित, सचिन और नवदीप आदि मौजूद रहे।