{"_id":"68d6e1835a4e34053c0de347","slug":"demand-for-giving-the-benefit-of-rent-allowance-and-ex-gratia-policy-jind-news-c-199-1-jnd1002-141602-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किराया भत्ता व एक्सग्रेसिया पॉलिसी का लाभ देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किराया भत्ता व एक्सग्रेसिया पॉलिसी का लाभ देने की मांग
Sat, 27 Sep 2025 08:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
26जेएनडी19-हिंदू कन्या कॉलेज के सामने विरोध के दौरान मौजूद कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
जींद। सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने वेतन, एचआरए और ग्रेच्युटी सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया और बाद में प्रदर्शन किया। एडिड कॉलेजों की यूनियन के ऑर्गेनाइज सचिव प्रवीण मल्होत्रा ने कहा कि प्रदेश के एडेड कॉलेजों में लगभग 4700 पद स्वीकृत हैं। इनमें से लगभग तीन हजार शैक्षिक और गैर शैक्षिक कर्मचारी कार्यरत हैं जिन्हें 95 प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से दिया जाता है।
इन महाविद्यालयों में से ज्यादातर कॉलेज आजादी से पहले या हरियाणा प्रदेश के गठन से पहले के हैं। पिछले एक दशक से कॉलेजों में कार्यरत स्टाफ में सरकार व विभाग के उदासीन रवैये को लेकर संघर्षरत हैं।
यूनियन नेता ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति (एसीपी) का लाभ, संशोधित मकान किराया भत्ता, एक जनवरी 2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ, सेवा नियम 2006 व लीव रूल्स 2002 में संशोधन, मेडिकल, आकस्मिक अवकाश के दिशा-निर्देश, सीसीएल और टेकओवर जैसी मांग शामिल हैं। सभी मांगों को लेकर गैर शिक्षक यूनियन लगातार सरकार के समक्ष अपनी बात रख रही है।
विज्ञापन
एक्सग्रेसिया पॉलिसी, दूसरे शनिवार की छुट्टी, मेडिकल, महिला स्टाफ की 25 छुट्टियां आदि फाइलों पर मुख्यमंत्री की मंजूरी के बावजूद भी विभाग की ओर से पत्र जारी नहीं किया गया। इस मौके पर हिंदू कन्या कॉलेज से प्रवीण, जसबीर काजल, यशपाल, विकास, अमित और रमन कुमारी मौजूद रहे।