फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for AC buses on Hisar route increased for the convenience of passengers.

Jind News: यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार रूट पर एसी बसों की मांग बढ़ी

Thu, 11 Jun 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demand for AC buses on Hisar route increased for the convenience of passengers.
11जेएनडी17-बस अड्डे पर खड़ी एसी बसें। संवाद
जींद। भीषण गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार रूट पर एसी बसों की मांग बढ़ रही है। डिपो के पास इस रूट पर पर्याप्त एसी बसें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में पानीपत और करनाल डिपो की एसी बसों का सहारा लिया जा रहा है। ये बसें वाया जींद होकर हिसार तक जा रही हैं।
विज्ञापन

जींद से हिसार रूट पर प्रतिदिन करीब दस रोडवेज बसों का आवागमन होता है। इनमें साधारण बसों के साथ कुछ एसी बसें भी शामिल हैं लेकिन जींद डिपो की अधिकांश एसी बसें वर्तमान में चंडीगढ़ और गुरुग्राम जैसे व्यस्त रूटों पर संचालित की जा रही हैं। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण विभाग ने एसी बसों को वहां प्राथमिकता दी हुई है।
विज्ञापन

यात्री जोगेंद्र, रामनिवास, सतबीर, धर्मसिंह, राहुल, सूरजमल का कहना है कि गर्मी के दिनों में एसी बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने पर साधारण बसों में यात्रा करना काफी कठिन हो जाता है। ऐसे में यदि अधिक एसी बसें उपलब्ध हों तो यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल से वाया जींद होकर हिसार जाने वाली बसों का काफी फायदा मिल रहा है। सुबह साढ़े दस बजे करनाल से चलकर दोपहर 12:20 बजे जींद पहुंच जाती है। दस मिनट ठहराव के बाद बस आगे हांसी और हिसार जाती है। हिसार से बस दोपहर बाद साढ़े तीन बजे चलती है, जो शाम को साढ़े पांच बजे जींद पहुंचती है। यहां से बस असंध होते हुए रात लगभग साढ़े सात से पौने आठ बजे के बीच करनाल पहुंचती है। जींद से एसी बस में हांसी का किराया 90 रुपये तो हिसार का किराया 140 रुपये है।


वर्जन
डिपो की दस एसी बसें गुरुग्राम और चंडीगढ़ रूट पर आवागमन कर रही हैं। वहीं दूसरे डिपो की कुछ एसी बसें भी वाया जींद होकर जाती है। करनाल डिपो की जींद होकर हिसार जाने वाली बसों में यात्री सफर कर सकते हैं। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article