{"_id":"5d891c8c8ebc3e93a629a5e2","slug":"demand-arresting-of-murder-s-accused-jind-news-rtk519648470","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जींद-रोहतक मार्ग पर शव रखकर लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जींद-रोहतक मार्ग पर शव रखकर लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
पोली गांव हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : Jind
जुलाना (जींद)। पुरानी रंजिश के चलते पोली गांव में दुकान मेें बैठे युवक को बाइक सवार चार युवकों ने रात को गोली मारी थी। गोली लगने से घायल युवक ने रविवार देर रात पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात का अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सोमवार दोपहर बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जींद-रोहतक मार्ग पर पोली गांव के बस अड्डे पर शव को रखकर ग्रामीणों ने जाम लगाया। सूचना पाकर तहसीलदार शिव कुमार, जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस और तहसीलदार के आश्वासन पर भी नहीं खोला जाम
ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि इस मामले में पुलिस सही ढंग से काम नहीं कर रही है। पुलिस व तहसीलदार के आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते, वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खोला गया था।
क्या है पूरा मामला
रविवार देर सायं पोली गांव निवासी 22 वर्षीय मोहित गांव में मंदिर के पास स्थित नाई की दुकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने मोहित को गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। गोली लगने से मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहित को ग्रामीणों व परिजनों ने रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया। पीजीआई में उपचार के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर डीएसपी कप्तान पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। मोहित जुलाना में एक कपड़े की दुकान में काम करता है।
15 के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक मोहित के पिता सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ लोग उसके बेटे से रंजिश रखे हुए थे, उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले कुछ युवकों से शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर मोहित का विवाद हुआ था जिसमें तब हाथापाई हुई थी। इस प्रकार का झगड़ा दो बार झगड़ा हो चुका है। यह मामला पहले पंचायत में निपट चुका है। इसी रंजिश के कारण उसके बेटे मोहित को गोली मारी गई है। पुलिस ने सतीश कुमार की शिकायत पर गांव पोली निवासी रामराजी शर्मा, जयप्रकाश, हरिओम, श्रीभगवान, संदीप, अशोक कुमार, नरेंद्र, कुलदीप, उमेश, अरुण, विशाल, अखिल, अन्नू, अमित व किठाना निवासी कुलदीप उर्फ बांगरू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
जाम लगाने के बाद रूट बदल कर निकाले वाहन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जींद-रोहतक मार्ग पर शव रखकर जाम लगने के बाद सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वाहनों का रूट चेंज किया गया। वाहनों को खरकबैंसी होते हुए लाखनमाजरा निकाला गया। कुछ वाहनों को हथवाला से होते हुए लाखनमाजरा से निकाला गया। तहसीलदार के आश्वसन के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते, वह जाम नहीं खोलेंगे।
हत्या से गांव में तनाव का माहौल
मोहित की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी तनाव को लेकर सोमवार सुबह जुलाना में भारी पुलिस बल भी पहुंचा। मामले की जांच करने के लिए डीएसपी कप्तान सिंह भी पहुंचे। पोली गांव के दर्जनों ग्रामीण जुलाना थाना परिसर में भी पहुंचे। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग डीएसपी से की।
बदमाशों की तलाश जारी
पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश जारी है। हमलावर जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
-सुरेंद्र सिंह, जुलाना, थाना प्रभारी।

मोहित का फाइल फोटो।- फोटो : Jind