फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Delhi-Moga Intercity will now run till Chaudharipur

Jind News: दिल्ली-मोगा इंटरसिटी अब फिरोजपुर तक दौड़ेगी

Wed, 05 Nov 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Moga Intercity will now run till Chaudharipur
04जेएनडी01-रेलवे जंक्शन पर खड़ी शरबत दा भला, जिसका फिरोजपुर तक संचालन होगा। संवाद - फोटो : Samvad
जींद। रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली-मोगा इंटरसिटी के संचालन को अब फिरोजपुर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। लंबे समय से चल रही इस मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। अब यह ट्रेन मोगा के बजाय सीधे फिरोजपुर कैंट तक जाएगी। इससे यात्रियों को एक और सीधा रेल विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन

22480-79 दिल्ली-मोगा इंटरसिटी के फिरोजपुर तक संचालन के लिए जल्द ही समय-सारिणी जारी की जाएगी। अभी तक यह ट्रेन दिल्ली से चलकर रोहतक, जींद, नरवाना, जाखल, बठिंडा होते हुए मोगा तक जाती थी। अब इसे मोगा से आगे लगभग 70 किलोमीटर तक बढ़ाकर फिरोजपुर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए आवश्यक तकनीकी और परिचालन संबंधी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जींद और नरवाना के व्यापारिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस ट्रेन को बढ़ाने की मांग कई बार उठाई गई थी। फिलहाल दैनिक यात्रियों को मोगा तक ट्रेन रुकने से आगे मजबूरन सड़क मार्ग या अन्य रेल कनेक्शन का सहारा लेना पड़ता था जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ट्रेन के फिरोजपुर तक पहुंचने से इस क्षेत्र को न केवल बेहतर रेल सुविधा मिलेगी बल्कि व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ पहुंचेगा। वहीं पंजाब के यात्रियों को दिल्ली के लिए यह सीधा रेल कनेक्शन मिलने से राजधानी की यात्रा अब और आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।
शरबत दा भला लोहिया खास से 15:35 पर रवाना होती है जो कि जालंधर सिटी 16:55 पर लुधियाना के लिए रवाना हाती है। इसके बाद यह गाड़ी धूरी होते हुए जाखल 20:09 बजे जाखल पहुंच जाती है। फिर वह नरवाना जंक्शन होते हुए 21:13 बजे जींद जंक्शन पहुंच जाती है। वहीं दिल्ली से चलकर यह ट्रेन 9:00 बजे जींद जंक्शन पहुंच जाती है और फिर नरवाना होते हुए लुधियाना की ओर रवाना हो जाती है।


यात्रियों ने बताया रेलवे का बेहतर कदम
दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि रेलवे का यह कदम बेहतरीन है। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। भविष्य में इस रूट पर ट्रेन की आवृत्ति और डिब्बों की संख्या भी यात्रियों की मांग के अनुसार बढ़ाई जा सकती है।

फिलहाल उनके पास अभी नोटिफिकेशन नहीं आया है। इसके आते ही समय सारिणी भी जारी हो जाएगी। इस गाड़ी के विस्तार से काफी फायदा मिलेगा।
-जयप्रकाश, यातायात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article