फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deforestation is the reason for disasters: Balbir

आपदाओं की वजह जंगलों की कटाई : बलबीर

Fri, 10 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Deforestation is the reason for disasters: Balbir
09जेएनडी28 : धरने पर बैठे किसान व किसान नेता। स्रोत किसान।
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चे का धरना तहसील कार्यालय परिसर में 1269वें दिन भी जारी रहा। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों पर कॉरपोरेट कब्जा, जंगलों की अंधाधुंध कटाई और हिमालयी क्षेत्रों में अवैज्ञानिक परियोजनाएं उत्तर भारत में आई आपदाओं की प्रमुख वजह हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पंजाब सरकार पर प्रभावित गांवों में वास्तविक नुकसान दर्ज न करने और राहत कार्यों में विफल रहने का आरोप लगाया। किसान मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से न्यायिक जांच और आपदा प्रभावित राज्यों के लिए एक लाख करोड़ रुपये का विशेष वित्तीय पैकेज देने की मांग की।
विज्ञापन


इसके साथ ही किसान मोर्चा ने 26 नवंबर 2025 को देशभर में पांचवीं वर्षगांठ पर बड़े विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने और कपास पर हटाए गए 11% आयात शुल्क को बहाल करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में मास्टर बलजीत सिंह, रामधारी ढाकल, बलदेव ढाकल, सुरजन, मांगेराम और सतबीर खरल मौजूद रहे। मोर्चा ने घोषणा की कि दस अक्तूबर को नरवाना तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed