{"_id":"60b3d2e78ebc3e00d175e8f5","slug":"deaths-are-not-stopping-due-to-corona-eight-killed-on-sunday-jind-news-rtk610782546","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से नहीं रुक रहीं मौतें, रविवार को आठ की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से नहीं रुक रहीं मौतें, रविवार को आठ की गई जान
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का मामला नहीं थम रहा है। जबकि ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों की संख्या से अधिक है। रविवार को जिले में आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 62 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रविवार को 139 लोग ठीक हुए हैं। प्रतिदिन जिले में संक्रमितों से अधिक ठीक होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन मौतों का सिलसिला भी बराबर चल रहा है। नागरिक अस्पताल में इस समय 12 मरीजों की हालत काफी गंभीर है। इनमें से तीन वेंटिलेटर पर हैं।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि रविवार को गांव बड़ौदा निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, हरनामपुरा निवासी 65 वर्षीय महिला, गांव निडानी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, अर्बन इस्टेट निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय खुंगा कोठी निवासी महिला, गोविंदपुरा निवासी 65 वर्षीय महिला, गांव गुलकनी निवासी 60 वर्षीय महिला, खेड़ी तलोडा निवासी 88 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 647 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 62 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 20745 पहुंच गया है। वहीं जिले में अब तक 19590 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 488 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 667 संक्रमित लोग बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 248137 लोगों के सैंपल ले चुका है। रविवार को भी 144 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
पिछले दस दिन में दोगुने से भी अधिक मरीज हुए ठीक
कोरोना संक्रमण के मामले में पिछले दस दिन काफी महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। इन दस दिनों में संक्रमितों से ठीक होने वालों की संख्या दोगुना से भी अधिक रही। 21 मई से 30 मई तक जिले में 920 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 1927 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
दिनांक संक्रमित ठीक हुए
30 मई 62 139
29 मई 44 160
28 मई 110 134
27 मई 70 132
26 मई 89 232
25 मई 71 133
24 मई 158 253
23 मई 89 226
22 मई 64 244
21 मई 163 274
--------
कुल 920 1927
जिले में अच्छी बात है कि संक्रमितों की बजाय ठीक होने वालों की संख्या पिछले काफी दिनों से दोगुनी चल रही है। लोग यदि लगातार सावधानी बरतते रहे तो संक्रमितों की संख्या जिले में और अधिक कम हो जाएगी। जल्द ही जिले कोरोना से मुक्त हो सकता है। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।