फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Death of missing young man, young woman on the run

लापता युवक की मौत, युवती फरार

Thu, 03 Jul 2014 12:59 AM IST
Amar Ujala Bureau Jind
Amar Ujala Bureau Jind Updated Thu, 03 Jul 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नेहरू पार्क में बुधवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती बेसुध अवस्था में मिले। युवक ने सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि उपचार के बाद युवक की मौत की खबर सुनने के बाद युवती फरार हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव खेमाखेड़ी निवासी रिंकू (22) के रूप में हुई है।  पुलिस के अनुसार युवक और युवती करीब बीस दिन से लापता थे। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस सामान्य अस्पताल में युवक के परिजनों का इंतजार करती रही, लेकिन कोई भी अस्पताल में नहीं पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
रानी तालाब के निकट नेहरू पार्क में एक युवक और युवती बुधवार को बेसुध हालत में नजर आए। पार्क में घूम रहे लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में देखकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। युवक ने अपनी पहचान गांव खेड़ीखेमा निवासी रिंकू के रूप में बताया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


लड़की की हालत गंभीर नहीं थी, उसको उल्टी आ रही थी। चिकित्सकों ने आपातकालीन कक्ष के साथ बने कमरे में उसका उपचार शुरू कर दिया। जैसे ही युवक की मौत के बाद उसे वार्ड में लाया गया तो युवती वहां से उठकर फरार हो गई। अस्पताल परिसर में बैड पर लड़की की चुन्नी और चपल पड़े रहे। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी सूचना लड़के के परिजनों को दी। कई घंटे तक सामान्य अस्पताल में इंतजार के बाद भी वहां कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जून से लापता था रिंकू
पुलिस के अनुसार गांव खेमाखेड़ी निवासी रिंकू और युवती आठ जून की दोपहर को अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद युवती की मां ने जुलाना थाना पुलिस को लड़की के लापता होने की सूचना देकर अज्ञात लोगों पर अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया था। पुलिस 24 दिन से युवती का कोई सुराग नहीं लगा पाई थी। सामान्य अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक डा. सुमित ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत जहरीले पदार्थ से हुई है। युवक ने अपनी पहचान गांव खेमाखेड़ी निवासी रिंकू के रुप में बताई, जबकि लड़की का उनके पास कोई रिकार्ड नहीं है। इसकी सूचना पुलिस को दी है।


शहर थाना पुलिस को युवक द्वारा जहरीले पदार्थ निगलने से मौत की सूचना मिली थी। युवक के परिजन सामान्य अस्पताल नहीं पहुंचे है। इसके बारे में परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।       बीरबल, एएसआई 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed