फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Death of another person who drinks poisonous lassi, granddaughter's condition critical

जहरीली लस्सी पीने वाले एक और व्यक्ति की मौत, पोती की हालत गंभीर

Thu, 29 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Death of another person who drinks poisonous lassi, granddaughter's condition critical
जहरीली लस्सी पीने से 23 अप्रैल को पड़ाना गांव के दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक तीन वर्षीय बच्ची सहित नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। उनका उपचार रोहतक, हिसार और जींद के अस्पतालों में चला रहा था। वीरवार को धर्मपाल (55) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जहरीली लस्सी पाने के बाद धर्मपाल को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन तीन दिन पहले उसे जींद के एक निजी अस्पताल लाया गया था। उसकी तीन वर्षीय पोती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पड़ाना गांव का छोटू गांव में परचून की दुकान चलाता है। छोटू दो-तीन भैंसें पाल रखी हैं। छोटू के घर से उसके परिवार के लोग व कई पड़ोसी पीने के लिए प्रतिदिन लस्सी लेकर जाते हैं। पिछले वीरवार को छोटू दुकान का समान लेने के लिए जींद चला गया। उसका 50 वर्षीय भाई रोहताश, पड़ोसी जयनारायण, रामदिया, रविंद्र व खुशीराम लस्सी लेकर गए। यह लस्सी रोहताश, उसकी पत्नी मंजू, भाई राजा, पड़ोसी जयनारायण, धर्मपाल, धर्मपाल की तीन वर्षीय पोती प्राची, रविंद्र व खुशीराम ने खाना खाने के साथ लस्सी पी ली। लस्सी पीने के थोड़ी देर के बाद इन सभी की हालत बिगड़ने लगी। सभी को जींद के सरकारी अस्पताल व निजी अस्पतालों में ले जाया गया। रोहताश, जयनारायण व प्राची की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में पहुंचने से पहले की जयनारायण ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। 23 अप्रैल देर शाम को पीजीआई में उपचार के दौरान रोहताश की भी मौत हो गई थी। धर्मपाल की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके अलावा उसकी तीन वर्षीय पोती और राजा का इलाज अभी भी चल रहा है। दादा की मौत के बाद पोती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed