{"_id":"5f53d66f8ebc3e54a946d4b6","slug":"dead-body-of-man-found-in-sarpanch-plot-case-registered-jind-news-rtk572187618","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच के प्लाट में मिला व्यक्ति का शव, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच के प्लाट में मिला व्यक्ति का शव, केस दर्ज
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मौजूद परिजन।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव बुड्ढाखेड़ा में बस अड्डे के पास स्थिति सरपंच के प्लाट में शनिवार दोपहर को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 48 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई।
शव को मृतक के बेटे सूरज व लड़की सीमा राहगीर की मदद से कार में सफीदों अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले की सूचना मिलते ही सफीदों थाना प्रभारी धर्मबीर गांव बुड्ढाखेड़ा में घटनास्थल का जायजा लेने के लिए पहुंचे। मृतक सुरेंद्र की पत्नी नन्नी, लड़के सूरज व मृतक सुरेंद्र के भाई सुल्तान व दिलबाग ने कहा कि सुरेंद्र कंपाइन चलाता था। वह शनिवार सुबह ही गांव के ही एक व्यक्ति के साथ घर से निकला था। सुरेंद्र की पत्नी भी मजदूरी करने के चली गई थी। दोपहर के समय एक छोटा बच्चा सुरेंद्र के घर पर आया और उसे सूचना दी कि तुम्हारे पिता सरपंच के प्लाट में पड़े हैं। तब सुरेंद्र का लड़का सूरज व उसकी लड़की मौके पर पहुंचे, जहां पर उसका पिता मृत पड़ा मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे और पीठ की पूरी खाल जली हुई सी थी। देखने से लग रहा था कि या तो उसके करंट लगा हो या फिर उसे घसिटा गया हो।
शव अस्पताल में ले जाने के लिए किसी ने नहीं की मदद :
मृतक सुरेंद्र की पत्नी नन्नी, लड़का सूरज व भाई दिलबाग व सुल्तान ने कहा कि मृत सुरेंद्र की लड़की सीमा व लड़का सूरज शव को लिपटकर रोते रहे। वे उसके पिता को अस्पताल ले जाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन अड्डे पर उपस्थित किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। सभी लोगों एक-दूसरे की तरफ देखते रहे। एक राहगीर ने कार के माध्यम से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मृत के परिजनों के आरोप है कि सुरेंद्र की हत्या की गई है। हालांकि परिजन यह भी कह रहे हैं कि किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
दो जवान लड़कियों व लड़के के सिर उठ गया पिता का साया
पत्नी सुरेंद्र की पत्नी नन्नी ने कहा कि कभी भी उसने किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं किया, लेकिन फिर भी उसे मौत के घाट उतार दिया गया। ऐसे में वह अकेली अपनी दो जवान बेटियों व लड़के को कैसे पढ़ा-लिखाकर शादी करेगी। वह अपने पति के साथ मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी, लेकिन अब दो जवान लड़कियों व एक लड़के के सिर से पिता का साया उठ गया है।
मामले की गंभीरता से जांच करे पुलिस : सरपंच
गांव के सरपंच सुरेश फौजी ने कहा कि उसके प्लाट में सुरेंद्र का शव मिला है। पुलिस जांच में ही पता चल पाएगा कि आखिर उनकी मौत हुई है या फिर किसी ने उसकी हत्या की है। घटनास्थल उन्होंने भी देखा है। घटनास्थल पर शराब की बोतल, एक पानी की बोतल और मृतक सुरेंद्र की एक चप्पल पड़ी मिली है।
थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि मामले में हत्या या दुर्घटना दोनों एंगल से जांच की जा रही है। मृतक सुरेंद्र की के शरीर की पीठ डॉक्टरों के अनुसार जली बताई गई है। सिर में चोट है, जोकि करंट लगने के बाद गिरने से भी लग सकती है। पुलिस एफएसएल टीम के साथ दोबारा से घटनास्थल का जायजा लेगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक सुरेंद्र के लड़के सूरज की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नागरिक अस्पताल में विलाप करते परिजन। - फोटो : Jind