फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dead body of a youth found in Nagkshetra, cloth was dumped in the mouth, fear of murder

नागक्षेत्र में मिला युवक का शव, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा, हत्या की आशंका

Fri, 23 Apr 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in Nagkshetra, cloth was dumped in the mouth, fear of murder
जाम लगाए सड़क पर खड़े मृतक मोहित के परिजन। संवाद - फोटो : Jind
ऐतिहासिक नागक्षेत्र तीर्थ से वीरवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान सफीदों के वार्ड नंबर तीन के रहने वाले 23 वर्षीय मोहित के रूप में हुई। युवक पिछले तीन दिन से लापता था। मोहित के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों को कहना है कि एक युवती के लापता होने पर मोहित पर भगाने का आरोप लगा था। अब युवती के परिजनों पर हत्या का शक है। मोहित के परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी धर्मबीर खर्ब व शहर थाना प्रभारी अब्बास खान मौके पर पहुंचे और समझाबुझाकर 15 मिनट में जाम खुलवाया गया। फिलहाल मोहित के बड़े भाई दीपक की शिकायत पर राजा और रविंद्र को नामजद करने के अलावा तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव गला-सड़ा होने के कारण सफीदों नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दीपक और उसकी मां निर्मला ने कहा कि 15 दिन पहले एक लड़की को कोई लड़का भगा ले गया। लड़की के परिजनों ने मोहित पर लड़की को भगाने में षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। इसे लेकर मोहित को पुलिस हिरासत में भी रहना पड़ा था। 18 अप्रैल को पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। दीपक ने बताया कि मोहित महात्मा गांधी रोड पर हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता था। 20 अप्रैल को वह छुट्टी पर था। उस दिन करीब तीन बजे मोहित अचानक लापता हो गया। उन्होंने 21 अप्रैल को अपने स्तर पर उसकी तलाश की पर पता नहीं चला। उसी दिन शाम को शहर थाना में मोहित की गुमशुदगी की शिकायत दी, लेकिन उन्हें पता चला कि वह सफीदों के नागक्षेत्र में मृत पड़ा मिला है। दीपक ने बताया कि मोहित के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। शव की भी हालत ठीक नहीं थी। दीपक ने आरोप लगाया कि मोहित की हत्या करने के बाद शव को नागक्षेत्र में फेंका गया है। उसे आरोप लगाया कि वार्ड नंबर सात के रहने वाले रविंद्र, राजा व तीन-चार अन्य ने मिलकर मोहित की हत्या की है।
विज्ञापन

फिलहाल दीपक की शिकायत पर वार्ड नंबर सात निवासी राजा, रविंद्र व तीन-चार हत्या के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट अपने के बाद अमल में लाई जाएंगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अब्बास खान, शहर थाना प्रभारी।

 नागरिक अस्पताल में विलाप करते परिजन। संवाद

नागरिक अस्पताल में विलाप करते परिजन। संवाद- फोटो : Jind

 मोहित का फाइल फोटो।

मोहित का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

 सफीदों नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजन। संवाद

सफीदों नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजन। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed