फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dead body of a young man who had gone home two days ago, a case of murder registered

दो दिन पहले घर से गए युवक का मिला शव, हत्या का मामला दर्ज

Sat, 16 Oct 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who had gone home two days ago, a case of murder registered
नागरिक अस्पताल में शव की शनाख्त करने आए परिजन व मौजूद पुलिस। - फोटो : Jind
जींद। ढाठरथ से दो दिन पहले गए युवक का शव शनिवार को गांव से दो किलोमीटर दूर खरक गादियां गांव के पास बनी पानी की टंकी के नजदीक मिला। उसको दो दिन पहले गांव का ही युवक बाइक पर बैठाकर ले गया था, जिसके बाद वह नहीं लौटा। अब दो दिन बाद उसका शव मिला है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने माली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाठरथ निवासी सत्यवान ने बताया कि वह एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। उसका बड़ा बेटा हरिओम उर्फ धोलू गाड़ी चलाने का काम करता था। वह पिछले कुछ दिनों से गांव में आया हुआ था। 14 अक्तूबर की शाम को उसके बेटे हरिओम उर्फ धोलू को गांव का ही माली नामक युवक घर से बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। उन्होंने पिछले दो दिन से अपने स्तर पर भी अपने बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके पास सरपंच रामकेश का फोन आया और उसने बताया कि गांव खरक गादियां से ढाठरथ रोड पर एक बंद पड़ी टंकी में एक नौजवान लड़के की लाश मिली है। जिसकेे चलते उन्होंने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस से संपर्क किया तो जो लाश बरामद हुई, वह उसके बेटे हरिओम उर्फ धोलू की निकली। उन्होंने जब शव को देखा तो उसकी दाहिनी आंख पर चोट व गर्दन पर गला घोटने के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही युवक ने उसके बेटे की हत्या की है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि हरिओम उर्फ धोलू की हत्या के आरोप में ढाठरथ निवासी माली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले छोटे बेटे का गांव के तालाब में मिला था शव
सत्यवान ने बताया कि उसके छोटे बेटे प्रवीन का एक वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में शव गांव के तालाब में मिला था। उस मामले में उसके भाई की मौत के बारे में कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed