फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   dead body found, case file on three people, women, jind

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 22 May 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
dead body found, case file on three people, women, jind
नागरिक अस्पताल में अंतिम संस्कार को लेकर हुई पंचायत। - फोटो : Jind
जींद। गांव निर्जन में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। महिला के चेहरे पर चोट और घसीटने के निशान मिले हैं। मायका पक्ष ने आरोप लगाए कि उनकी बेटी की हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव किलाजफरगढ़ निवासी सोनू ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी 28 वर्षीय बहन मीना की शादी गांव निर्जन निवासी सोनू के साथ कई वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही सोनू व उसके परिवार के लोग उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। इसके बाद उसकी बहन मीना गांव किलाजफरगढ़ में आकर रहने लगी। इस मामले को लेकर कई बार दोनों पक्षों की पंचायतें भी हुई। हर बार मीना का पति सोनू आगे से मारपीट नहीं करने का आश्वासन देकर मीना को साथ ले जाता। उसके बाद फिर से वह लोग मारपीट करते। कुछ ही दिन पहले सोनू फिर से मीना को लेकर निर्जन गांव में आ गया था। सुबह उनके पास सूचना आई कि मीना ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह निर्जन गांव पहुंचे तो पुलिस ने शव को नीचे उतार दिया था। सोनू ने कहा कि उसकी बहन के शव पर चोट के निशान थे। ऐसा लगता था कि उसकी हत्या करके शव को घसीटा गया है।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार को लेकर दो घंटे चली पंचायत
महिला का शव सुबह दस बजे नागरिक अस्पताल में पहुंच गया। 11 बजे महिला का पोस्टमार्टम हुआ था। इसके बाद मायका पक्ष वाले लोग महिला का अंतिम संस्कार किलाजफरगढ़ गांव में करना चाहते थे लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसका पोस्टमार्टम निर्जन गांव में करवाना चाहते थे। लगभग दो घंटे तक चली पंचायत में तय हुआ कि शव का अंतिम संस्कार निर्जन गांव में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और शव को नीचे उतारा। बाद में मायका पक्ष को भी मौके पर बुला लिया था। मृतका के भाई सोनू की शिकायत पर पति सोनू, सास नन्हीं व ननद गीता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
- राजपाल, प्रभारी सिविल लाइन थाना, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed