{"_id":"665e24af44ba2d9b3d0f7426","slug":"dc-took-stock-of-preparations-at-counting-centers-jind-news-c-199-1-sroh1006-117947-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डीसी ने मतगणना केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डीसी ने मतगणना केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लिया
Tue, 04 Jun 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी12-मतगणना केंद्र का जायजा लेते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
जींद। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को वोटों की गिनती होगी। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बनाए गए मतगणना केंद्रों का दौरा क तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति मतगणना हॉल में प्रवेश न करे। मतगणना हॉल के अंदर जाने वालों के पहचान पत्र जारी किए गए हैं। मीडिया कर्मियों के लिए अलग से सेंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक राउंड का परिणाम फाइनल होने पर ही काउंटिंग हॉल के अंदर बोर्ड पर अंकित किया जाए। एजेंट के पास जिला प्रशासन का जारी किया गया पहचान पत्र होना जरूरी है। इस अवसर पर एडीसी एवं जुलाना के एआरओ डॉ. हरीश वशिष्ठ, जींद के एआरओ राकेश सैनी, नरवाना के एआरओ अनिल कुमार दून, सफीदों के एआरओ मनीष कुमार फोगाट, उचाना के एआरओ गुलजार मलिक, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजकुमार नैन, डीआईओ सुषमा देशवाल, नायब तहसीलदार चुनाव प्रदीप सरोहा मौजूद रहे।
निर्धारित स्थान से आगे वाहन नहीं ले जा पाएंगे लोग
एसपी सुमित कुमार ने कहा कि निर्धारित स्थान से आगे वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि काउंटिंग परिसर में आने वालों की बारीकी से तलाशी ली जाए।
घर बैठे जान सकते हैं परिणाम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के चलते मतगणना केंद्र पर आने के बाजय घर बैठे परिणाम को देख सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट रिजल्टडॉटईसीआईडॉटइन या वोटर हेल्पलाइन एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।